जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन । "इंद्र का पद और देवों का वैभव भी नश्वर है, शाश्वत तो केवल वीतराग तीर्थंकरों का पद है।" यह उद्गार मुनि श्री श्रमण सागर जी महाराज ने सिद्धचक्र मंडल विधान एवं जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को देवी-देवताओं का नहीं, बल्कि देवों के भी देव देवाधिदेव अरिहंत भगवान का उपासक बनना चाहिए।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य एवं नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री श्रमण सागर एवं मुनि श्री ओंकार सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में गुरुवार को 512 अर्घ्य समर्पित कर भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
मंगल प्रवचन में मुनि श्री श्रमण सागर जी ने कहा कि लौकिक पद, प्रतिष्ठा और वैभव क्षणिक हैं। मनुष्य यदि आत्मकल्याण चाहता है तो उसे वीतरागी तीर्थंकरों की आराधना एवं उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। यही जीवन का वास्तविक धर्म और मोक्ष का पथ है।
मध्य प्रदेश
"देवों का वैभव नश्वर, तीर्थंकरों का पद शाश्वत" : मुनि श्रमण सागर
जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन । "इंद्र का पद और देवों का वैभव भी नश्वर है, शाश्वत तो केवल वीतराग तीर्थंकरों का पद है।" यह उद्गार मुनि श्री श्रमण सागर जी...
June 11, 2026 07:12 PM
1 min read
0 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
सच्ची शरण केवल तीर्थंकरों के चरणों में : मुनिश्री
Continue With Google