IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

क्या मंत्री और विधायक बचाएंगे गोशाला? गोभक्तों की बढ़ी उम्मीदें 250 गौवंश पर संकट: क्या 29 जनवरी को उजड़ जाएगी गोशाला?

क्या देश की माताएं बदलेंगी इतिहास? स्वामी गोपालानंद का बड़ा बयानस्वामी गोपालानंद सरस्वती ने चेताया: "गैया उजड़ गई तो हम सब भी उजड़ जाएंगे।"

जनमत जागरण @ सुसनेर। एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 292 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने षट्तिला एकादशी के पुण्य पर्व पर मंदसौर एवं आगर जिले की सैकड़ों माता बहिनें चुनरी लेकर पधारी तो पूज्य महाराज जी ने कही।स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत की माताएं जाग जाएं तो न केवल गोहत्या बल्कि जीव हत्या भी समाप्त हो सकती है। उन्होंने सोने-चांदी के आभूषणों को बंधन का साधन बताते हुए माताओं से आग्रह किया कि वे गौमाता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करें। महाराज जी ने कहा कि प्रत्येक घर में 3-4 गौमाता की सेवा होने पर देश में गोशालाओं की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गौसेवा को जीवन का सबसे बड़ा कल्याण बताया।

ब्यावरा की गोशाला पर बेदखली का खतरा, 29 जनवरी तक समय :: मध्यप्रदेश के ब्यावरा में 12 वर्षों से संचालित नरसिंह गोशाला को 250 गोवंश की सेवा के बावजूद बेदखली का आदेश दिया गया है। तहसीलदार द्वारा 23 जनवरी को जारी अंतिम सूचना पत्र में गोशाला को 29 जनवरी तक खाली करने के लिए कहा गया है। यह गोशाला नरसिंह मंदिर ट्रस्ट से दान में मिली जमीन पर चल रही है।

⏩. गोसेवकों का आग्रह: मुख्यमंत्री और विधायक से हस्तक्षेप की मांग :: गोभक्तों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पंवार से गोशाला को बचाने की अपील की है। गोभक्तों का कहना है कि क्षत्रिय कुल और हनुमान जी महाराज हमेशा गोवंश रक्षा में आगे रहे हैं। गोशाला को खाली करवाने का निर्णय वापस लेने की मांग की गई। हजारों गोभक्तों ने षट्तिला एकादशी पर फलाहारी प्रसाद के साथ उपवास खोला।⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में मध्यप्रदेश के देवास जिले के इकलेरा संयोजक मोहित बैरागी,मुंबई इंद्रलोक भयंदर ईस्ट संयोजक जसराज सिंह राजपुरोहित,बिहार के दरभंगा संयोजक गोविंद चौधरी उर्फ राजा बाबू आदि की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई ।

⏩292 वें दिवस पर लसूडिया खेराज के सरपंच जगदीश पवार ,चेनसिंह पवार, भगवान सिंह ,रंगलाल भागर ,चिलावद सरपंच इंदर सिंह सिसोदिया, बालू सिंह राठौर, राजू वर्मा आदि अतिथि उपस्थिiत रहें ।

292 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के मंदसौर एवं आगर जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 292 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश मन्दसौर जिले की श्यामगढ़ तहसील के अकली शिवदास से महेन्द्र सिंह,नारायणसिंह चौहान के साथ सम्पूर्ण ग्राम की माता बहिनें एवं आगर जिले  कजलास ग्राम की महिला मण्डल अपने परिवार एवं ग्राम की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!