अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“गोसेवा महाअभियान: “क्या 10 हजार गोसेवक 20 करोड़ लोगों को जागृत कर गो हत्या मुक्त भारत बना सकते हैं?” मातृशक्ति का दृढ़ संकल्प”

हमें न नाम चाहिए न दाम, हमें तो गोहत्या मुक्त हिंदुस्तान चाहिए - स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सुसनेर। कालवा बालाजी महाराज एवं गोरक्षक हनुमान जी महाराज की पावन छत्रछाया में भगवती गोमाता की महिमा का गुणगान करते हुए आज गो आराधना का 299वां दिन मनाया गया। स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि यदि 10 हजार व्यसन मुक्त व निस्वार्थ भाव से समर्पित लोग गोसेवा में जुट जाएं, तो 20 करोड़ लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सकता है, जिससे गाय माता की रक्षा और सुदृढ़ होगी।

⏩ मातृशक्ति का संकल्प: धेनु शक्ति संघ का हुआ शुभारंभ :: स्वामी जी ने बताया कि गोसेवा अभियान को गति देने के लिए पहले ‘ग्वाल शक्ति सेना’ का गठन हुआ और अब ‘धेनु शक्ति संघ’ की शुरुआत हो चुकी है। इस संघ का नेतृत्व 06 व्यसन मुक्त बहनों ने संभाला है, जो न केवल गोसेवा में संकल्पित रहेंगी, बल्कि समाज को व्यसन मुक्त बनाने का भी कार्य करेंगी। इस संघ में पंजाब से रानी देवी भारद्वाज, चित्तौड़गढ़ से शारदा वैरागी, खंडवा से अर्चना तोमर, चुरु से दिव्या, कशिश, पूजा शर्मा एवं कोटाबाग से खुशबू जैसी कर्मठ बहनों का चयन हुआ है।

⏩ स्वामीजी ने बताया कि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में विराजित वेदलक्षणा गोमाता के प्रति भारतीय जनमानस में मातृत्व भाव जगे उसके लिए देश भर से 5 हजार गो कथा प्रवक्ता तैयार हो उसी श्रृंखला के प्रथम चरण में कुमारी धेनु प्रिया गोपाल (अंतिमा वैष्णव),कुमारी राधा गोपाल,कुमारी श्यामा गोपाल ,गोवत्स कृष्ण किरण गोपाल ,संजय कुमार गुप्ता झारखंड,रामेश्वर प्रसाद सिन्हा बिहार,गोवत्स गौरव गोपाल,गोवत्स आनन्द गोपाल,गोवत्स दिनेद्र गोपाल ( दिनेश ),गोवत्स किरण कृष्ण जी (मुखिया जी),गोवत्स भाईश्री भारत गोपाल,ब्रह्मचारी धनञ्जय गोपाल, ब्रह्मचारी एकलव्य गोपाल,बाल कृष्ण जी महाराज आदि कथा प्रवक्ताओं को दृष्टि देवी फाउंडेशन की मार्गदर्शक साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी ने इलेक्ट्रॉनिक यंत्र वितरित किए ।

⏩ भारत में गौसेवा के लिए कार्य करने वाली गोशालाओं में गो सेवा कार्य करने वाले अनुभवी ग्वाल तैयार करने की दृष्टि से श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ,कामधेनु गो अभयारण्य ,धेनु देवी फाउंडेशन एवं दृष्टिदेवी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में आज ग्वाल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ जो एक फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा ।

⏩ 299 वें दिवस पर सुरज मल जागीड,महादेव प्रसाद जागिड़, सांगलिया जिला सीकर, प्रफुल्ल हाडेकर स्वामी जी बल ब्रह्मचारी धमनगांव रेलवे जिला अमरावली महाराष्ट्र, महादेव राव काकडे वीरुन रुगे ,जिला अमरावली महाराष्ट्र आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

⏩ 299 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के कोटा जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 299वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी तहसील में स्थित श्री बाकेबिहारी गौ सेवा समिति अमरपूरा रामगंज मंडी की और से पधारे राकेश पांचाल,बजरंगी भील ठाकुर,मोहन  मालव ने गोशाला परिवार की ओर से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!