“गुरु या दरिंदा”: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत कर फरार हुआ शिक्षक ! 👉 पढ़ें – यह ब्रेकिंग न्यूज “आस्तीन का सांप” शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कांड, फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा!”

⚫ “गुरु या दरिंदा? शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कांड, फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा!”
जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सोयतकलां। शिक्षा का मंदिर, जहां बच्चों को उज्जवल भविष्य के सपने दिखाए जाते हैं, वहां एक शासकीय शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। 8 फरवरी को सोयतकलां थाना क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही सोयतकलां निवासी आरोपित शिक्षक फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

⏩ आरोपित शिक्षक की तलाश जारी :: थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ ने बताया कि आरोपित शिक्षक राजकुमार माली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 74, 75 (1) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
⏩ शिक्षा विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में :: इस गंभीर घटना को लेकर जब जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनकी चुप्पी ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

"आस्तीन का सांप" 👉 एक शिक्षक, जिसे समाज में आदर्श माना जाता है, जब वही गलत राह पर चल पड़े तो "आस्तीन का सांप" बन जाता है। जो व्यक्ति "नौ सौ चूहे खाकर हज को चले" की तरह उपदेश देता है, लेकिन स्वयं अनैतिक कार्यों में लिप्त हो, वह समाज को गुमराह करता है। ऐसे लोग "नाक कटवाना" तो दूर, अपनी ही इज्जत को "तिनके के सहारे" छोड़ देते हैं। समाज को चाहिए कि ऐसे "भेड़ की खाल में भेड़िये" को पहचाने और "भले की मरोड़" लेकर उन्हें उनके कुकर्मों का दंड दे, ताकि "एक मछली सारे तालाब को गंदा" न कर सके और शिक्षा का पवित्र मंदिर शुद्ध बना रहे।
⏩ समाज में आक्रोश, कठोर दंड की मांग :: इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। अभिभावकों और समाज के लोगों में आरोपी शिक्षक के प्रति गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे शिक्षक स्कूलों में रहेंगे, तो छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का क्या होगा? कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।समाज में आक्रोश, कठोर दंड की मांग



