अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

विश्व के प्रथम गो-अभयारण्य में ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: महाशिवरात्रि से होगा दिव्य आयोजन!

"गोसेवा ही भवसागर से पार का मार्ग! – सुरेश कृष्ण दास महाराज का दिव्य संदेश"

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सुसनेर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व (22 से 27 फरवरी 2025) के अवसर पर विश्व के प्रथम गो-अभयारण्य में गोष्ठाधिपति भगवान गोपालेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। यह मंदिर संगमरमर से निर्मित हो रहा है, जिसकी पूर्णता का कार्य अंतिम चरण में है। इस अवसर पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, श्री राधा-कृष्ण विवाह, कन्या विवाह, श्री शिव कथा, गो कृपा कथा और अग्नि नृत्य जैसे अनेक दिव्य आयोजन होंगे।⏩ गोसेवा ही सच्ची भक्ति :: एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 309वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी ने गोसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नौनिहालों को प्रभु भक्ति और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा बचपन से ही मिलनी चाहिए। कथा वाचक पूज्य सुरेश कृष्ण दास जी महाराज ने भी गोसेवा को श्रीकृष्ण की परम आराधना बताते हुए कहा कि भवसागर से पार पाने का एकमात्र माध्यम भगवती गोमाता की सेवा है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी गोप्रेमी मांसाहार और व्यसनों का त्याग कर गोव्रत का संकल्प लें। इस मौके पर झालावाड़ जिले की पिड़ावा तहसील से चुनरी यात्रा लेकर आए गोभक्तों का सम्मान किया गया। महाराज जी ने भगवती गोमाता को चुनरी अर्पित कर भजन की मधुर प्रस्तुति दी और सभी से गोसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आग्रह किया।

⏩ 309 वें दिवस पर पूज्य 9 हरिनारायण दास जी महाराज देवास,श्री ईश्वरदास जी ईलाईपुर (उज्जैन),श्री नारायण सिंह जी सरपंच ग्राम पंचायत हरनावदा गजा एवं भाजपा पिड़ावा मंडल अध्यक्ष, मान सिंह जी,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष,कालू सिंह जी गुर्जर आगर, करह धाम गोशाला , पटिया वाले बाबा,जिला मुरैना(म.प्र.)बैजनाथ जी गुर्जर,मोनू गुर्जर भिण्ड, भोला गुर्जर,जितेन्द्र गुर्जर, एवं मेवाड़ से राम लाल तेली कंचन देवी ओडवाडिया उदयपुर,ओमप्रकाश तेली,राधा देवी तारावट वल्लभनगर, लक्षित साहूएवं सीता देवी नाथद्वारा अतिथि के रूप में पधारे ।श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ,कामधेनु गो अभयारण्य ,धेनु देवी फाउंडेशन एवं दृष्टिदेवी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें ग्वाल प्रशिक्षण शिविर के एकादश दिवस पर प्रशिक्षणार्थियों स्वयं ने एक एक गोष्ठ की व्यवस्थाओं को संभालकर ग्वालों से विधिवत गौसेवा कार्य का अवलोकन किया ।

⏩ 309 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले की और से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 309 वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले की पिड़ावा तहसील की हरनावदा गजा ग्राम पंचायत की और से ग्राम पंचायत के सरपंच कुंवर नारायण सिंह,मानसिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष,नारायण सिंह अध्यक्ष,मानसिंह पटेल,बहादुर सिंह चौहान सेमली चौहान,रामलाल भगतजी सेमली चौहान,मानसिंह पटेल सेमली चौहान,गंगाराम हरनावदा पीत्ता,गुमान सिंह फतेहपुर,प्रभुलाल शर्मा हरनावदा गजा,मेहरबान सिंह भाजपा आई आई टी ग्रामीण मंडल संयोजक,बालू सिंह वार्ड मेंबर, गोपाल सिंह अध्यक्ष सहकारी समिति,एवं मदन लाल मेहर पूर्व वार्ड मेंबर के नेतृत्व में सैकड़ों मातृशक्ति एवं युवाओं के साथ  समस्त ग्राम पंचायत की और से  सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!