ब्रेकिंग न्यूज़ | झालावाड़ पुलिस व DRI जयपुर की संयुक्त कार्रवाई में एमपी ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश। 320.72 किलो नशीला केमिकल जब्त, 3 आरोपी डिटेन

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मादक पदार्थ तस्करी पर ऐतिहासिक कार्रवाई , झालावाड़ पुलिस ने एम.पी. में ड्रग निर्माण नेटवर्क का किया भंडाफोड़ , 320.72 किलो संदिग्ध केमिकल जब्त, 3 आरोपी डिटेन , DRI जयपुर के इनपुट पर आगर–राजगढ़ तक चला सुनियोजित ऑपरेशन
जनमत जागरण @ झालावाड़ | 04 फरवरी 2026
झालावाड़ जिले में मादक पदार्थ तस्करी एवं अवैध ड्रग निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना झालरापाटन पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश में संचालित ड्रग निर्माण नेटवर्क से जुड़े 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल (2-Bromo-4-Methyl Propiophenone) को जब्त किया गया है, जो मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त होता है।
👉 कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि D.R.I. जयपुर से प्राप्त गोपनीय इनपुट के आधार पर जिला स्तर पर संयुक्त रणनीति तैयार की गई। सूचना के अनुसार यह केमिकल महाराष्ट्र से कोटा होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था, जहां इसका उपयोग ड्रग निर्माण में किया जाना था।
▪️झालरापाटन क्षेत्र में घेराबंदी
दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि को थाना झालरापाटन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक फोर्ड कार को रोका गया, जिसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल बरामद किया गया।
▪️डिलीवरी लेने पहुंचे आरोपी डिटेन
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उक्त केमिकल की डिलीवरी लेने के लिए जननारायण उर्फ मामू एवं उसके सहयोगी मौके पर पहुंचे थे। दोनों को डिटेन कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह केमिकल मादक पदार्थ (एमडी/सिंथेटिक ड्रग्स) के निर्माण में प्रयुक्त किया जाना था।
▪️एम.पी. के आगर व राजगढ़ में दबिश
प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला स्पेशल टीम ने आगर-मालवा एवं राजगढ़ (मध्यप्रदेश) में दबिश दी। वहां से मादक पदार्थ निर्माण से संबंधित उपकरण, केमिकल एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

👥 डिटेन/संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण
▪️दीपक पुत्र श्यामलाल ब्राह्मण, उम्र 30 वर्ष
निवासी – नरवल, थाना आगरा, जिला आगर-मालवा (म.प्र.)
▪️जितेंद्र सिंह पुत्र कंवर सिंह राजपूत, उम्र 41 वर्ष
निवासी – निटेर, थाना नालखेड़ा, जिला आगर-मालवा (म.प्र.)
▪️शैलेन्द्र उर्फ शेलू पुत्र चंदू विलाला, उम्र 26 वर्ष
निवासी – गोविंदपुरा, थाना नालखेड़ा, जिला आगर-मालवा (म.प्र.)
▪️जननारायण उर्फ मामू, निवासी – आगरा (म.प्र.)
(डिलीवरी लेने वाला, डिटेन)
रामलाल, निवासी – आगर (म.प्र.)
(जननारायण का सहयोगी, डिटेन)
👮 कार्रवाई में शामिल पुलिस व टीम विवरण
थाना झालरापाटन टीम
श्रीमती अल्का पंवार, पु.नि., थानाधिकारी प्रीतम सिंह
सीताराम, कानि. बाबूलाल स्वामी ,मुकेश कुमार,
वसीम अकरम ,दीपक कुमार ,प्रवीन कुमार ,जिला स्पेशल टीम , श्री मोहन लाल, पु.नि. (प्रभारी) हेड कानि. सुरेन्द्र सिंह , कानि. चन्द्रशेखर ,श्यामलाल महाराज , जगदीश ,सुरेश कुमार , चालक – नरेंद्र , साइबर टीम , कानि. रवि सेन, सुमित कुमार, शुभम
सहयोगी थाना टीमें – थाना घाटोली – श्री अजय शर्मा, पु.नि. ,थाना सुनेल – श्री विष्णु सिंह, पु.नि. ,थाना रायपुर – श्री रमेश कुमार, पु.नि.
⭐ विशेष भूमिका
जिला स्पेशल टीम प्रभारी एवं टीम की विशेष भूमिका रही । D.R.I. जयपुर से प्राप्त इनपुट से कार्रवाई को निर्णायक सफलता मिली
⚖️ कानूनी कार्रवाई
मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बरामद केमिकल की फोरेंसिक जांच, ड्रग फैक्ट्री संचालन, सप्लाई चेन एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।
👉 ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है…
पूरी अपडेट के लिए जुड़े रहें – जनमत जागरण



