अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

“क्या सिर्फ गौमाता के दर्शन से बदल सकता है आपका जीवन?” जानिए संत प्रकाश नाथ जी महाराज का दिव्य रहस्य!

🔴 क्या बिना गौसेवा के अधूरी है भक्ति? जानिए संतों का दिव्य संदेश!

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर | अगर गौसेवा है, तो निश्चित रूप से भक्ति की दिव्य धारा बहेगी, लेकिन अगर गौसेवा नहीं है, तो असली भक्ति नहीं आ सकती। हम चाहे अगरबत्ती जलाएं, दीपक प्रज्वलित करें, देवी-देवताओं की आराधना करें, लेकिन भगवान की सच्ची कृपा तभी प्राप्त होगी जब हम गौसेवा से अपने मन और चित्त को निर्मल बनाएंगे।

यह प्रेरणादायक विचार स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी ने एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 326वें दिवस पर व्यक्त किए।

🔹 गौमाता की शरण में जाने से ही सफल होता है जीवन!इस अवसर पर वागड़ के आदिवासी अंचल के गोप्रेमी संत प्रकाश नाथ जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा—”जो गौमाता की शरण ले लेता है, उसका संपूर्ण जीवन सफल हो जाता है। गौमाता का दिव्य शरीर केवल दूध के लिए नहीं बना, बल्कि उनके दर्शन मात्र से ही जीवन उत्कृष्टता की ओर बढ़ता है।”उन्होंने आगे कहा कि “जिसके जीवन में गौसेवा नहीं है, उनके जीवन में हजारों बहाने होते हैं।”

🔹 धन्ना भगत का अद्भुत समर्पण— भक्ति का सच्चा उदाहरण!संत प्रकाश नाथ जी महाराज ने धन्ना भगत का उदाहरण देते हुए बताया कि—“धन्ना भगत ने अपने घर आए संतों को भोजन कराने के लिए बचे हुए बीज भी अर्पित कर दिए। जब उनके पास खेती के लिए बीज नहीं बचे, तो उन्होंने कंकड़ों की बुवाई कर दी। उनकी निष्काम भक्ति और समर्पण का चमत्कारी परिणाम यह हुआ कि कुछ समय बाद उन कंकड़ों से लहलाती फसल उग आई।”

  • 🔹 ध्यान फाउंडेशन के संतों ने दी उपस्थिति महोत्सव के इस विशेष दिन पर ध्यान फाउंडेशन, कोलकाता से श्री सुदर्शन जी कौशिक व उनके साथी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
⏩ 326वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 326 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा के रायना बडौद से शिव शंकर, शाजापुर जिले के मोहन बड़ौद से गौसेवा जिला संयोजक कमल  रूपरिया झालावाड़ जिले के समराई से रमेश चंद्र कुलमी एवं कुराड़िया ग्राम की महिला मंडल ने सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

📌 क्या सच में गौसेवा से ही मिलती है सच्ची भक्ति? इस दिव्य संदेश पर आपका क्या मत है? कमेंट में बताएं!

Related Articles

error: Content is protected !!