क्राइम ब्रेकिंग न्यूजआगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पेशल रिपोर्ट

बुजुर्ग का इलाज बना मौका, 25 मिनट में 5 लाख की चोरी! कहीं यह सुनियोजित वारदात तो नहीं? 👉आखिर कौन था यह शातिर दिमाग और कैसे रची गई पूरी साजिश?” पढ़िए: आखिर कैसे दिया वारदात को अंजाम?

🔴 "दिनदहाड़े हुई हाई-प्रोफाइल चोरी! क्या अगला निशाना आपका घर तो नहीं?" 
👉 ताले टूटे, लाकर उखड़ा… लेकिन 25 मिनट में सब गायब! क्या यह सिर्फ संयोग था या पहले से रची गई योजना?

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सोयतकलां। नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 4 में चोरों ने सिर्फ 25 मिनट में ताले तोड़े, लाकर उखाड़ा और लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। नयागांव स्थित बालाजी मंदिर के पास रहने वाले कैलाशचंद जायसवाल के घर में दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया। जब परिवार बुजुर्ग माताजी का इलाज कराने नगर में ही एक निजी क्लीनिक पर गया, तभी चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बना लिया। पुलिस अब फिंगरप्रिंट रिपोर्ट के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस चोरी ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔴 पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे :: घटना की सूचना मिलते ही सोयतकलां थाना प्रभारी के. आर. धाकड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम, जिसमें ASI अनिल शर्मा, ASI वरुण सिंदल, किशोर दांगी, 252 आरक्षक शामिल थे, ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।

🔴 कैसे दिया वारदात को अंजाम? :: चोरी की इस वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब घर के बुजुर्ग सदस्य इलाज के लिए बाहर गए हुए थे। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाकर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। कमरे में रखे लाकर को भी तोड़ दिया और उसमें से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

🔴 क्या-क्या चोरी हुआ? परिजनों ने बताया कि लगभग ₹500000 के सोने चांदी के गहने और नगदी रुपए चोरों ने गोदरेज तोड़कर ले गए । चोरी गए गहनों में 5 तोला झुमकी, अंगूठी ,पेंडल सोना से बने गहने तथा मंगलसूत्र के 26 मोती , 250 चांदी के पायजेब, अंगूठी बिछड़े और कड़ा, ₹20,000 नगद शामिल हैं

🔴 समझिए: क्यों उठ रहे हैं वारदात पर सवाल?▪️सिर्फ 25 मिनट में पूरी चोरी – क्या चोर पहले से रैकी कर रहे थे?▪️घर खाली होते ही वारदात – क्या किसी ने अंदरूनी सूचना दी?▪️कोई संदिग्ध हरकत नजर नहीं आई – क्या चोरों को पहले से घर के बारे में जानकारी थी?

🔴पुलिस जांच में जुटी, जागरूकता की अपील :: थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। उन्होंने नगरवासियों से सतर्क रहने और अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

👉 "चोरी की तह तक वारदात का विश्लेषण" @ "अपराध की परतें" --
दिनदहाड़े सिर्फ 25 मिनट में 5 लाख रुपए की चोरी को अंजाम देने वाला चोर कितना शातिर और पेशेवर था, यह इस बात से ही साफ हो जाता है कि उसने वारदात को पूरी योजना और सूझबूझ के साथ अंजाम दिया। चोर को न सिर्फ यह पता था कि घर के बुजुर्ग इलाज के लिए बाहर गए हैं, बल्कि उसने यह भी सुनिश्चित किया कि वारदात के दौरान कोई आसपास न हो। ताले तोड़ने से लेकर लाकर को उखाड़ने तक का पूरा काम इतनी तेजी से हुआ कि किसी को शक करने का मौका तक नहीं मिला।
यह घटना एक चेतावनी है कि हमारी लापरवाही ही चोरों के लिए सबसे बड़ा अवसर बन जाती है। अगर घर में सीसीटीवी कैमरा या सिक्योरिटी अलार्म होता, तो शायद यह वारदात टल सकती थी या चोर को पकड़ना आसान हो जाता।
हमें चाहिए कि हम अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहें, घरों में सुरक्षा उपकरण लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

(रिपोर्ट: जनमत जागरण न्यूज)

Related Articles

error: Content is protected !!