IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
ब्रेकिंग न्यूजआगर मालवामध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ / विवाद महाराणा सांगा पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश! सर्व राजपूत समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, सांसद का पुतला फूंका

जनमत जागरण @ सुसनेर। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा सांगा पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सर्व राजपूत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को समाज के लोगों ने डाक बंगला चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला फूंककर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान राजपूत समाज के वरिष्ठजन और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार विजय कुमार सेनानी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें सांसद द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई।

मांगें और चेतावनी:

ज्ञापन में समाज ने तीन प्रमुख मांगें रखीं—

  1. सांसद को तत्काल माफी मांगनी चाहिए
  2. उन्हें पद से हटाया जाए
  3. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाए

राजपूत समाज ने कहा कि महाराणा सांगा केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के गौरव हैं, और उनका अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।

Related Articles