देशझालावाड़राजस्थानस्पेशल रिपोर्ट

“प्राइड ऑफ राजस्थान” : सुनेल की बेटी मेघा जैन का सर्व समाज ने किया नागरिक अभिनंदन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत 🎉

🏆 राज्यपाल सम्मान के बाद अपने नगर में भी हुआ ऐतिहासिक सम्मान, समूचा झालावाड़ गौरवान्वित

📍 जनमत जागरण @ सुनेल, 31 मार्च। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए देश के प्रतिष्ठित ‘जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित होने के बाद, युवा पत्रकार मेघा जैन का उनके अपने नगर सुनेल में सर्व समाज द्वारा ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया गया।

💐 नगरवासियों ने ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ मेघा जैन का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल सम्मान और गर्व से भर उठा।


🙏 श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना, फिर जुलूस के रूप में नगर भ्रमण

सुनेल के प्रबुद्धजन श्रीराम मंदिर में एकत्रित हुए, जहां मेघा जैन के हाथों विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इसके बाद माल्यार्पण कर शौर्य का प्रतीक साफा पहनाया गया और आतिशबाजी के साथ नागरिक अभिनंदन समारोह का शुभारंभ हुआ।

🚩 यहां से मेघा जैन के सम्मान में भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ, जिसमें सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पूरे नगर में उनके सम्मान में गूंज उठे जयकारे।

🌟 नगर में स्वागत करने की होड़ सी लग गई। लोग माला और गुलदस्ते लेकर कतारबद्ध खड़े रहे और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सुनेल की इस गौरवशाली बेटी का मान बढ़ाया।


🏆 राजस्थान पत्रिका की निर्भीक पत्रकार को राज्यपाल से मिला सम्मान

📜 बुधवार को राजस्थान पत्रिका की संवाददाता मेघा जैन को देश के प्रसिद्ध ‘जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार’ से नवाजा गया था।

🎤 राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान झालावाड़ जिले में पहली बार किसी पत्रकार को मिला है, जिससे समूचे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई।


🎊 नगरवासियों में हर्ष, जगह-जगह हो रहे सम्मान समारोह

🌸 सुनेल में हुए इस नागरिक अभिनंदन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने मेघा जैन को माला पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया।

👥 इस दौरान गोविंद धाकड़, राजेंद्र जोशी, भेरूलाल गुप्ता, बालकृष्ण दुबे, दुधालाल माली, बालचंद आर्यवीर, योगेंद्र जोशी, हरीश पालीवाल, ईश्वर नागर, घनश्याम नागर, दीपक गुप्ता, राजेंद्र टेलर, काईद जीरापुरवाला, डॉ. विनोद धाकड़, राजेश प्रजापति, महेश सोनी, तुलेश मौड़, गोलू शर्मा, कैलाश राठौर, प्रवीण गुप्ता, हीरालाल धाकड़, शैलेश नामदेव, गोलू सुमन, लोकेश टेलर, जगदीश सुमन, बालचंद नागर, कैलाश प्रजापति, बालचंद गौड़, किरण पालीवाल, अमित राठौर, पप्पू सेन और श्याम लुहार सहित सैकड़ों नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मान में भाग लिया।


📰 जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल की ओर से मेघा जैन को हार्दिक बधाई 🎉

जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल की ओर से निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मेघा जैन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।

उनकी यह उपलब्धि पत्रकारिता जगत और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
🎊 नव वर्ष की मंगलकामनाओं के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना!

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!