“महावीर जयंती पर मोदीजी का नवदर्शन – “धर्म, दर्शन और दिशा: मोदी जी के नव संकल्प और जैन विचारधारा की प्रेरणा”– पढ़िए ‘सार्थक’ का समग्र विश्लेषण

🪷 महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री मोदीजी का संदेश – जैन दर्शन और नवभारत के संकल्प
जब भारत की आत्मा धर्ममूलक चिंतन में रची-बसी हो, तब किसी राष्ट्रनायक के मुख से निकले शब्द केवल भाषण नहीं, भविष्य का संकल्प बन जाते हैं। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्बोधन ऐसा ही एक ऐतिहासिक क्षण था—जहाँ आध्यात्म, राष्ट्रधर्म और सामाजिक चेतना का समन्वय हुआ।
🪷 प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को “भारत की आत्मा” बताते हुए कहा –
“अहिंसा, अपरिग्रह और संयम – ये केवल धर्म नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के नैतिक मानदंड हैं।“
उन्होंने जैन संतों के त्याग और तपस्या की प्रशंसा करते हुए यह भी कहा कि “आज के भौतिकवादी युग में भगवान महावीर का संदेश सम्पूर्ण मानवता का मार्गदर्शन कर सकता है।”
🇮🇳 प्रधानमंत्रीजी की इस प्रेरणादायक वाणी का सबसे प्रभावशाली पक्ष वह ९ संकल्प थे, जिन्हें उन्होंने समस्त भारतवासियों को लेने का आह्वान किया। यह केवल उपदेश नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक राष्ट्र निर्माण की रणनीति है, जिसमें जैन धर्म की मूल भावना भी प्रतिध्वनित होती है।
🇮🇳 प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा सुझाए गए नवसंवेदनशील 9 संकल्प:
💧 पानी बचाओ – जैसे जैन दर्शन जल को भी जीव मानता है, वैसे ही जल-संरक्षण अब राष्ट्रीय धर्म बन जाए।
🌳 एक पेड़ माँ के नाम – यह मातृ-वंदना और प्रकृति पूजन का आधुनिक संस्करण है।
🚮 स्वच्छता मिशन – शुद्धता केवल तन की नहीं, मन, समाज और पर्यावरण की भी हो।
🛍️ वोकल फॉर लोकल – स्थानीय उत्पादों का उपयोग, स्वदेशी की पुनः प्रतिष्ठा है।
🛕 देश दर्शन – भारत दर्शन का उद्देश्य केवल पर्यटन नहीं, संस्कृति और चेतना का अवगाहन है।
🌾 प्राकृतिक खेती (Natural Farming) – ज़हर मुक्त धरती, जैन दृष्टि की ‘अहिंसा’ की आधुनिक अभिव्यक्ति है।
🧘 हेल्दी लाइफस्टाइल – संयमित आहार, नियमित दिनचर्या – यही सच्चा ‘तप’ है।
🏸 योग व खेलकूद को जीवन में स्थान देना – शरीर, मन और आत्मा का संतुलन – यही महावीर का मार्ग है।
🤝 गरीबों की सहायता करना – ‘परमार्थ ही सर्वोच्च अर्थ है’ – यही जैन जीवन का भी सार है।
🪷 “इन ९ संकल्पों से नई ऊर्जा मिलेगी – यह मोदी की गारंटी है।”
यह केवल शब्द नहीं, बल्कि ‘नवभारत के नवदर्शन’ की आधारशिला है।
🪷 महावीर जयंती विशेष
विशेष लेख: राजेश कुमरावत ‘सार्थक’
(Journalist | The Conscious Voice)
🪷 जनमत जागरण परिवार की ओर से
त्याग, तप और अहिंसा के अमर प्रकाशपुंज भगवान महावीर स्वामी के पावन संदेशों को नमन करते हुए
आप सभी को महावीर जयंती की मंगलमय शुभकामनाएँ।
प्रार्थना है — यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सत्य, करुणा और संयम का उजास भर दे।
🇮🇳 जनमत जागरण – जहाँ विचार बनते हैं आवाज़
।



