मध्यप्रदेशआगर मालवास्पाट लाइट

सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट का आरोप , सरपंच संघ अध्यक्ष ने थाने में सौंपा ज्ञापन, की कानूनी कार्रवाई की मांग


सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट का आरोप, सरपंच संघ अध्यक्ष ने थाने में दिया ज्ञापन

सुसनेर से दीपक जैन की रिपोर्ट |

जनमत जागरण @ सुसनेर। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी पोस्ट के विरुद्ध सुसनेर ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह परमार ने गुरुवार को पुलिस थाना सुसनेर में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने ‘सच की आवाज़’ नामक फेसबुक आईडी के संचालक संतोष बैरागी पर निराधार और मानहानिपूर्ण पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

विक्रम सिंह परमार ने बताया कि उक्त फेसबुक आईडी लगातार उनके विरुद्ध असत्य और भ्रामक जानकारी प्रसारित कर रही है, जिससे न केवल उनकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंच रही है, बल्कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनके कार्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इससे पूर्व भी कई बार ऐसी पोस्ट की अनदेखी की गई, परंतु अब यह एक नियोजित सिलसिला बन गया है। परमार ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करे तथा ‘सच की आवाज़’ नामक आईडी के माध्यम से की जा रही सभी पोस्टों की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए।

उल्लेखनीय है कि विगत कुछ समय से क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध इस प्रकार की फर्जी व भ्रामक पोस्टों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि इस आईडी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे सोशल मीडिया की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था बनी रह सके।


Related Articles

error: Content is protected !!