IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाआस्थाब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेशविश्लेषणात्मक ग्राउंड रिपोर्ट

“सत्य की विजय : शोभायात्रा, शमी पूजन और रावण दहन से गूंजा सुसनेर”

✨ सत्य की विजय का पर्व : अहंकार पराजित, विनम्रता स्थापित

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की ग्राउंड रिपोर्ट । “सत्य की विजय का पर्व केवल रावण दहन का उत्सव नहीं, बल्कि अहंकार के पराभव और विनम्रता की स्थापना का संदेश है।”
इसी भाव के साथ गुरुवार शाम विजयादशमी पर नगर सुसनेर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली, शमी का पूजन हुआ और स्वामी विवेकानंद कॉलेज ग्राउंड पर 51 फीट ऊँचे अहंकाररूपी रावण का दहन किया गया। आतिशबाजी की रंगीन चमक और जयश्रीराम के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।


🚩 शोभायात्रा से गूंजा नगर

हनुमान छत्री चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी रथ पर विराजमान होकर निकले। यात्रा शुक्रवारिया बाजार, पुराना बस स्टैंड, पांच पुलिया, साईं तिराहा और तहसील रोड से होती हुई कॉलेज ग्राउंड पहुँची। मार्गभर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और वातावरण राममय हो उठा।


👥 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी

कॉलेज ग्राउंड पर मुख्य अतिथियों में विधायक भैरोसिंह परिहार बापू, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, संरक्षक कैलाश नारायण बजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह चंद्रावत सहित गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


🪔 वैदिक मंत्रों के बीच शमी पूजन

यहाँ पंडित वेदप्रकाश भट्ट, परमानंद शर्मा और गोविंद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शमी पूजन कराया।


🔥 51 फीट ऊँचे रावण का दहन

पूजन उपरांत हनुमान रूप धारण किए युवक ने रावण के पांव में अग्नि प्रज्वलित की और देखते ही देखते अहंकार रूपी रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा। आतिशबाजी के धमाकों से सतरंगी हुआ आसमान और नगरवासियों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।


🛡 प्रशासनिक अमला भी रहा सतर्क

इस दौरान तहसीलदार रामेश्वर दांगी, थाना प्रभारी केसर राजपूत, सीएमओ ओपी नागर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


🙏 मंदिरों में मत्था टेकते श्रद्धालु

रावण दहन के उपरांत नगरवासी खेडापति हनुमान मठ मंदिर और अन्य देवालयों में मत्था टेकने पहुँचे तथा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

Related Articles