IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
दिल्लीदेश

प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर बात की

जनमत जागरण न्यूज @ नई दिल्ली


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा से राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेने के लिए बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि स्थिति से निपटने के लिएकेंद्र की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा से बातचीत की और राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूँ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *