उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री योगी का निर्देश – ईद के मौके पर ईदगाह परिसर के बाहर नहीं पड़े नमाज

जनमत जागरण न्यूज @ उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश दिया कि आगामी किसी भी धार्मिक उत्सव में भीड़ परिसर के बाहर ना हो इसी को देखते हुए आज जिला पंचायत हाल ही में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी ईद और अक्षय तृतीया के पर्व को देखते हुए केंद्रीय पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने इस बैठक में भाग लिया और सभी लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी. इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ईद के मौके पर ईदगाह के बाहर किसी भी तरह का नमाज या फिर किसी अन्य धार्मिक कार्यक्रम में परिसर के बाहर नहीं किया जाएगा ।

यदि इस तरह की हरकत करता हुआ कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ! इस दौरान जिला अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों का हिंदू और मुस्लिम धर्म के लोगों ने पालन करने का आश्वासन भी दिया है. इस दौरान बैठक में लाउडस्पीकर से संबंधित कोर्ट के आदेश को भी लोगों को बताया गया कि कोई भी नया लाउडस्पीकर नहीं लगाएगा और यदि किसी ने लगाया है और उसका कोई आदेश नहीं है तो वह तत्काल उतार ले चाहे वह मंदिर हो या फिर मस्जिद नहीं तो कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी अपने थानाध्यक्षों को लाउडस्पीकर से संबंधित मामले की जांच रिपोर्ट 28 अप्रैल तक देने को कहा है क्योंकि वह रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है.


अपने अपने त्यौहार मनाने की स्वतंत्रता सभी धर्मों को है –


इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो से अपील की है कि चाहे वे कोई भी धर्म से हो , किसी भी धर्म को मानने वाला हो, उसे पूरी स्वतंत्रा है कि वे अपनी अपनी मान्यताओ के आधार पर त्यौहार को मना सकते है , लेकिन ऐसा कोई भी काम न करे जिसकी वजह से किसी अन्य धर्म के लोगो को परेशानी हो. उन्होने अपील की है कि रमजान और ईद पर नमाज अदा करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए, कि भीड़ परिसर के बाहर न हो जिससे सार्वजनिक रोड बन्द न हो और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।

जुलूस और शोभा यात्रा बिना अनुमति नहीं निकलेगी

जिस पर उपस्थित लोगो ने बैठक में कहा कि कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी. उच्चतम न्यायालय के जो निर्देश लाउडस्पीकर के संबंध में दिए गए हैं उनका पालन किया जाए । उन्होने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल परिसर से बाहर न जाये तथा बिना अनुमति के कोई भी जुलूस या शोभा यात्रा नही निकाली जायेगी ।

2 शिफ्टों में दी जायेगी ईबादत

जिला अधिकारी के द्वारा दिए निर्देश का पालन करते हुए ईदगाह कमेटी के चौधरी अब्दुल वहीद ने बताया कि उनके ईदगाह से बाहर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी यदि भीड़ अधिक हो जाती है तो इबादत को 2 शिफ्ट में भी कराने की व्यवस्था की जाएगी. वही नगर पालिका मोहनदाबाद के अध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि ईद की नमाज में परिसर के अंदर जितने भी लोग आएंगे वह नमाज पढ़ेंगे और जो शेष रह जाएंगे वह किसी अन्य जमात में नमाज पढ़ेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!