
पिता ने कहा- मैं पान की दुकान चलात हूं बेटा स्टेशन मास्टर बन गया हमारे लिए गर्व की बात
जनमत जागरण @ झालावाड़/चौमेहला
काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए । आज हम एक ऐसे शख्स की कामयाबी की स्टोरी आपको बताते हैं जिस़ने वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे, इस बात को चरितार्थ किया । हम बात कर रहे हैं राजस्थान के झालावाड़ जिले के चोमहला कस्बे में रहने वाले कमलेश मोदी की ।
कस्बे के सर्वोदय कोचिंग क्लासेज के संस्थापक क्षेत्र व समाज के गौरव कमलेश मोदी पुत्र गोविंद मोदी का रेलवे भर्ती बोर्ड, मुंबई की भर्ती NTPC CEN 01/2019 मे स्टेशन मास्टर के पद पर चयन होने पर परिवार में खुशी का माहोल है। कमलेश को सेंट्रल रेलवे का भुसावल मंडल आवंटित किया गया एवं 3 नवम्बर को DRM भुसावल आफिस बुलाया गया। स्टेशन मास्टर का पद प्रतिष्ठित पद माना जाता है ।
हम पान की दुकान चलाते हैं बेटा स्टेशन मास्टर बन गया हमारे लिए गर्व की बात
मध्य प्रदेश राजस्थान सीमा पर स्थित राजस्थान की शान का प्रतीक चौमेहला नगर दिल्ली मुंबई मार्ग पर स्थित बस है यहां पर राजस्थान और एमपी की मिला-जुली संस्कृति दिखती है। गोविंद मोदी पिताजी पान की दुकान चलाते हैं । पिताजी बताते हैं मजदूरी करके बड़ी विकट स्थिति में बच्चों को पढ़ाया है परिवार में दो बालिका तथा दो बालक है बड़ा बालक पैतृक व्यवसाय करता है और दूसरा छोटा बालक पढ़ाई करते करते कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते पढ़ाते स्टेशन मास्टर बन गया यह हमारा परिवार के साथ क्षेत्र के गौरव की बात है।
पढ़ना और पढ़ाना है पसंद इसलिए चलातें है कोचिंग
कमलेश मोदी का कहना है कि उनको पढ़ना और पढ़ाना पसंद है इसलिए कोचिंग भी चलाता है । शिक्षा के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता -पिता तथा गुरुजन को देते है। तैयारी के दिनों में परिवार के सहयोग का भी उनकी सफलता में अहम योगदान रहा। वे छात्रों को शिक्षित कर देश की उन्नति में योगदान देना चाहते है। विगत 4 वर्षो से अपनी तैयारी के साथ मोदी ने अपनी कोचिंग से कई बच्चो के पुलिस,आर्मी,अध्यापक मे चयन भी हुए। कमलेश मोदी द्वारा रेलवे की इस परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है । कमलेश का लक्ष्य बचपन से सरकारी सेवा में जाने का था, इसके लिए वह कई बार असफल भी हुआ लेकिन फिर भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे।
बैंक व अन्य परीक्षा में रहें 4 बार अनुत्तीर्ण रहे, लेकिन रेलवे परीक्षा में एक बार में ही हुए उत्तीर्ण
वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे । शायरी कहती है कि खुद पर भरोसा रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। मोदी ने पहली बार 2018 में IBPS बैंक के परीक्षा में 5 अंक से अनुत्तीर्ण रहे। 2019 में SBI बैंक के परीक्षा में एवं IBPS बैंक के परीक्षा में 1 नंबर से अनुत्तीर्ण रहे। 2020 मे IBPS RRB के परीक्षा मे 0.33 नंबर से अनुत्तीर्ण रहे। 2022 में SSC-CHSL का परीक्षा पास करने के बाद टाइपिंग टेस्ट में अनुत्तीर्ण रहे।
बेहतर से बेहतर की तलाश करो,मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो,टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से,टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो । अपने लिए बेहतर की तलाश हमेशा ही जरूरी होती है। इसलिए इन सभी असफलता के बाद आखिरकार 2023 में रेलवे NTPC के परीक्षा में RRB, मुम्बई से सफलता हासिल कर मध्य रेलवे के भुसावल मंडल में उन्हें स्टेशन मास्टर के पद पर नियुक्त किया गया एवं प्रशिक्षण के लिए क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, भुसावल बुलाया गया।
ऐसे शुरू हुआ स्टेशन मास्टर की परीक्षा का दौर
प्राथमिक शिक्षा एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा निजी विद्यालय से उत्तिन्न की । परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा सरकारी विद्यालय से उर्त्तीण की । कोटा जाकर राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा से 3 वर्ष B.COM मे साथ स्नातक किया । 2017 मे जयपुर जाकर SSC-CGL की कोचिंग की तथा साथ ही M.COM में स्नातकोतर किया। जनवरी 2019 में जयपुर से अपने घर चौमहला आकर अपनी तैयारी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग (सर्वोदय कोचिंग क्लासेज) की स्थापना की।
2019 में कोचिंग की स्थापना के समय रेलवे भर्ती की RRB NTPC की CEN 01/2019 में RRB,MUMBAI से रेलवे का आवेदन किया।
रेलवे की परीक्षा का दौर
5 मार्च 2021- PRE EXAM (इंदौर)
9 मई 2022- MAINS CBT 2 परीक्षा (नई दिल्ली)
30 जुलाई 2022– PSYCHO TEST परीक्षा (भोपाल)
18 अक्टूबर 2022 (मुम्बई) डाक्यूमेंट्र वेरिफिकेशन
17-27 जुलाई 2023– मेडिकल (सोलापुर)
3 नवंबर 2023– DRM D.V. (भुसावल



