
⚫ न्यायालय ने सुनाई 20 साल की सजा
जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की रिपोर्ट :: कलयुग में जब खून से बने रिश्तो की परवाह नही तो अब कच्चे धागो के रिश्तों को टूटने में कितना समय लगता है, और हुआ भी वही। ऐसा ही एक मामला हुआ था तहसील के नलखेडा में, जिसमे राखी बंधन वाली भुआ के पति ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। इस मामले में सुसनेर अपर सत्र न्यायायाधीश पकज कुमार वर्मा ने अभियुक्त को 20 साल की सजा व अर्थ दंड से दण्डित किया है।
⚫ मीडिया प्रभारी एवं एडीपीओ पवन सोलंकी ने बताया कि फरियादिया ने अपने पिता के साथ आकर थाना नलखेडा पर रिपोर्ट कर बताया था, कि मेरे पिताजी का अभियुक्त की पत्नी से करीबन 10 साल से राखी बंधन का रिश्ता है। जिसका मेरे घर आना जाना था। जिस कारण फोन पर भी बातचीत होती थी। 8 अगस्त 2022 की शाम करीब 4 बजें जब मैं बाजार गई थी। इस दौरान पशु चिकित्सालय के पास गली में अभियुक्त ने बुरी नियत से मेरा हाथ पकडकर छेडछाड की। मेरे द्वारा चिल्ला चोट की गई तो किसी बताने पर जान से मारने धमकी देकर भाग गया ।
⚫ लोक लाज से यह बात किसी को नही बताई तो अभियुक्त ने मेरे साथ बलात्कार किया। अभियुक्त द्वारा 2019 से लगातार बलात्कार करने की बात मेरे पिताजी व बुआ एवं न्यायालय में 164 सीआरपीसी के कथनों में बताई गई। उक्त प्रकरण में अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में धारा 354, 506, 376, 376(3), 376(2)(एन), 376(2)(च), 376(2)(जे), 201 एवं पोक्सों अधिनियम की धारा 3/4, 5एल/6, 5एन, 7/8 में पेश किया। प्रकरण को राज्य शासन द्वारा जघन्य सनसनीखेज प्रकरण की सूची में शामिल किया गया। न्यायालय ने एडीपीओं पवन सोलंकी के तर्को से सहमत होते हुए अभियुक्त संतोष पिता गंगाराम बामनिया को 20 साल की सजा व 25 हजार 200 रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया। प्रकरण में विवेचना उप निरिक्षक सुनीता परिहार व निरीक्षक संतोष पाठक के द्वारा की गई। कोर्ट मोर्हरिर आरक्षक आशीष सोनी, सहायक ग्रेड 3 कृष्णकांत अग्रवाल के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया गया।
🔴 नेमि धाम अमरकोट में कल से होंगे दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

जनमत जागरण @ सुसनेर ::नगर के समीपस्थ ग्राम अमरकोट में स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नेमिधाम में होली के अवसर पर दो दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव व वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मुनि भूतबलि सागर जी ससंघ की प्रेरणा से दिगम्बर जैन समाज एवं पूर्णिमा महोत्सव समिति के द्वारा किया जाएगा। नेमिधाम पूर्णिमा महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी ऋषभ जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली के अवसर पर 24 व 25 मार्च को नेमिधाम अमरकोट में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजन लाभार्थी महेश कुमार, जीतेश जैन, रितेश जैन, आलोक जैन, जैनिश व अतिशय जैन परिवार इंदौर के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान 24 मार्च रविवार को सुबह भगवान का शांतिधारा व अभिषेक एवं शाम को मधुबन म्युजिकल ग्रुप मोड़ी के द्वारा भक्ति संध्या होंगी। 25 मार्च सोमवार को पूर्णिमा के दिन सुबह भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के साथ नेमिनाथ मण्डल विधान का संगीतमय पूजन होगा। उसके बाद दोपहर में बैंडबाजों के साथ ग्राम में श्री जी की रथयात्रा का चल समारोह निकाला जाएगा। कार्यक्रम समापन पर वात्सल्य भोज होगा। इस अवसर पर राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे।
🔴भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक में दिया बूथ विजय का मंत्र

जनमत जागरण @ सुसनेर :: लोकसभा चुनाव के चलते शुक्रवार को सोयत रोड स्थित विधानसभा कार्यालय पर भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को मुख्य रूप से लोकसभा विस्तारक दिनेश भार्गव, विधानसभा प्रभारी करणसिंह यादव, मण्डल प्रभारी मुकेश लोढ़ा व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने सम्बोधित कर बूथ जीतने का मंत्र देते हुए शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित करने, घर-घर संपर्क कर योजनाओं की जानकारी देने सहित शक्ति केंद्रों के क्लस्टर की बैठक के प्रभारी तय किए गए।

🟠 बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह काँवल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ धीरेंद्र पांडे, मीसाबंदी रतनसिंह परमार व गोवर्धन शुक्ला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया मौजूद रहे। संचालन मण्डल महामंत्री पवन शर्मा ने किया तथा आभार मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप जैन ने माना। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी राकेश जैन मेडिकल व मुकेश हरदेनिया सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडया प्रबंधन प्रभारी दीपक जैन ने दी।


