IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
Uncategorized

⚫ बुधवार को 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी बिजली

जनमत जागरण @ कानड़ से संदीप जैन की रिपोर्ट दिनांक 10 अप्रैल 2024 वार बुधवार को 33 /11 के वी उपकेंद्र कानड का प्री मानसून मेंटेनेंस रखा गया है। जिसमें कानड़ शहर एवं कानड उपकेंद्र से निकलने वाले 11केवी फीडर की विद्युत सप्लाई समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक बंद रहेगी। आवश्यकता अनुसार समय कम या ज्यादा किया जा सकता है उक्त जानकारी विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री मुकेश कुमार द्वारा दी गई।

🟠 मूंगफली का ठेला लगाने वाले के बेटे का नवोदय में हुआ चयन

अपने पिता कालूराम योगी के साथ जयंत योगी

जनमत जागरण @ कानड़ से संदीप जैन
नगर के बस स्टैंड पर वर्षो से मुंगफली का ठेला लगाकर अपना परिवार चलाने वाले कालूराम योगी के बेटे जयंत योगी का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ। गरीब परिवार के होनहार बेटे जयंत योगी का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जयंत का जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर के चयन हुआ है। जयंत कानड़ के नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में 5वी कक्षा में हे। जयंत के पिता कालूराम ने बताया कि जयंत पढ़ने में बहुत अच्छा है ओर नवोदय की परीक्षा के लिए तो जयंत ने बहुत मेहनत की पढ़ाई की कालुराम योगी ने बताया की में तो गरीबी के कारण पढ़ नही पाया मेरी तो जिन्दगी गरीबी में ठेला लगाते लगाते यात्री बसों में मुगफली बेचते हुए निकल रही है लेकिन मेरे बेटे को अच्छा पढ़ाकर अधिकारी बनता देखना चाहता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *