आगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

◼️17 वर्ष पुराने प्रकरण में सोयत पुलिस को मिली सफलता: फरार चल रहे स्थाई वारंटी को कर जेल भेजा

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: गुरुवार को सोयत पुलिस की टीम द्वारा वर्ष 2007 के प्रकरण में फरार आरोपी मोहन पिता परथी बंजारा ,उम्र 26 वर्ष,निवासी सोनगरा ढाबला को ग्राम झालड़ा थाना कुरावर जिला राजगढ़ से गिरफ्तार कर स्थाई वारंट तामील कराया गया । आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिहं के मार्गदर्शन में जिला आगर मालवा पुलिस द्वारा जिले के आदतन अपराधियों, फरार अपराधियों, इनामी बदमाश, स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। अनुविभागीय अधिकारी सुसनेर निर्देशानुसार देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोयतकलां यशवंत राव गायकवाड़ के नेतृत्व में सोयत पुलिस की टीम द्वारा वर्ष 2007 के प्रकरण में फरार आरोपी मोहन पिता परथी बंजारा ,उम्र 26 वर्ष,निवासी सोनगरा ढाबला को ग्राम झालड़ा थाना कुरावर जिला राजगढ़ से गिरफ्तार कर स्थाई वारंट तामील कराया गया । आरोपी थाना सोयत के अपराध क्रमांक 102/2007, के धारा 457,511 भारतीय दण्ड विधान के प्रकरण में फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त स्थाई वारंटी मोहन पिता परथी बंजारा को न्यायालय पेशकर जेल दाखिल किया गया।

◼️चोरी छिपे रह रहा था:: बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाने के अपराध क्रमांक 102/2007 धारा 457,511 भादवि एवं माननीय जेएमएफसी न्यायालय सुसनेर के प्रकरण क्रमांक 55/2008 में फरार आरोपी स्थाई वारंटी मोहन बंजारा पिता परथी बंजारा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम ढाबला सोनगरा थाना नलखेड़ा का वर्तमान में ग्राम झालड़ा थाना कुरावर जिला राजगढ़ में चोरी छिपे अपनी पहचान छुपाकर निवास कर रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिनांक 24.07.2024 को रात्रि में पुलिस टीम ‌द्वारा आरोपी स्थाई वारंटी मोहन बंजारा के वर्तमान निवास ग्राम झालड़ा थाना कुरावर जिला राजगढ़ में दबीश देकर गिरफ्तार किया बाद आज दिनांक गुरुवार को आरोपी स्थाई वारंटी मोहन बंजारा को माननीय जेएमएफसी न्यायालय सुसनेर पेश किया गया जहा से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाया जाने से आरोपी को उपजेल सुसनेर दाखिल करवाया गया। थाने के अन्य स्थाई वारंटीयो की तलाश भी लगातार जारी है।

सराहनीय भुमिका : थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड, प्रधान आरक्षक 175 सतीश मोदी आरक्षक 211अमित शर्मा, एनसीओ 42 कैलाश कुशवाहा की रही। पुलिस अधीक्षक आगर मालवा द्वारा संपूर्ण टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है।

🪴 एक पेड़ मां के नाम अभियान : एकीकृत मा वि निशानियां में पौधारोपण

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: एक पेड मां के अभियान के अंतर्गत एकीकृत मा वि. विद्यालय निशानियां में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ । गांव के वरिष्ठ नागरिक शिव प्रसाद दांगी , देवेन्द्र दांगी पार्षद एवं सुरेश दांगी फोजी तथा शाला प्रभारी सुरेश दांगी के करकमलो द्वारा विद्यालय में पौधारोपण करवाया गया ।

विद्यालय में कंटीले तार की बाउंड्री लगाने के उपरान्त पोधारोपण करवाया गया जिससे कि पौधे वृक्ष बनकर धरती का श्रृंगार करें । पौधारोपण में रामलाल प्र.अ., घनश्याम राठौर , अशोक कुमार टेलर , अनिल‌ कुमार मूले का विशेष सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!