IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
कृषिआगर मालवादेशमध्यप्रदेशहम जनता के अहम मुद्दे

“खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का सर्जिकल स्ट्राइक, तहसीलवार स्पेशल टीम तैनात..!”

जनमत जागरण @ आगर-मालवा, 22 नवंबर।कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने जिले में उर्वरक की कालाबाजारी पर लगाम लगाने और किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध करवाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। तहसीलवार गठित विशेष टीमें अब निजी खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगी।

जांच का दायरा क्या होगा..? – यह टीमें प्रतिष्ठानों पर मौजूद पीओएस मशीन का डेटा और भौतिक स्टॉक का मिलान करेंगी।

उर्वरक की गुणवत्ता की जांच होगी – अवैध भंडारण या अधिक मूल्य पर खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

किसानों से होगा सीधा संवाद – दल किसानों से उर्वरक की उपलब्धता और मूल्य को लेकर चर्चा करेगा। किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।

एफआईआर के लिए तैयार रहें विक्रेता ..! – नकली खाद बेचने या अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।क्या कलेक्टर की यह “खाद क्रांति” कालाबाजारी को खत्म कर किसानों को राहत दिला पाएगी.. ? बने रहिए जनमत जागरण के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *