देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

कांग्रेस सिर्फ दिखावा करती है, संविधान मजबूत करने में असफल – भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर

भाजपा मण्डल सोयत ने मनाया संविधान दिवस, बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

जनमत जागरण @ सोयतकलां। मंगलवार को सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के सोयतकलां मंडल भाजपा कार्यालय में संविधान दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

⏩ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चिंतामण राठौर ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान तैयार हुआ था, और इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता संविधान के प्रति पूरी निष्ठा और विश्वास रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल संविधान मजबूत करने का ढोंग करती है। उन्होंने आपातकाल और डॉ. अंबेडकर के खिलाफ हुए राजनीतिक षड्यंत्रों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की कार्यशैली की आलोचना की।

डॉ. अंबेडकर को नमन :: कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला मंत्री श्री बाबूलाल दांगी ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में शुरू की गई संविधान दिवस की परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि यह दिवस संविधान के प्रति श्रद्धा और आदर का प्रतीक है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के योगदान को देश की सर्वोच्च उपलब्धि बताया।

◾इस अवसर पर विशेष अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री धुरीलाल दांगी ने कहा कि संविधान दिवस भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की दूरदृष्टि और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए संविधान को भारत की ताकत बताया।

⏩ कार्यक्रम में यह उपस्थित रहे वरिष्ठ नेता :: कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बद्रीलाल गुर्जर, शिव कारपेंटर, गोवर्धन बामनिया, मदनलाल जाटव, संजय दांगी, कैलाश सरपंच, राजेश राठौर, मुकेश दांगी, रामनिवास दांगी, तन्मय व्यास, और शिवसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

⏩ कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता श्री प्रकाश जाटव ने कुशलता से किया और आभार प्रदर्शन श्री राजेश राठौर ने किया। अंत में सभी उपस्थितों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!