अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

गुरु की वाणी के एक शब्द का उल्लघंन भी मनुष्य को नरक का गामी बना सकता है – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। एक ऋषि नारी जो वन में रहकर भी भगवान श्रीराम की पत्नी सीताजी को पत्नी व्रत धर्म के बारे में बता रही है और एक राजा की पत्नी मां जानकी गुरु भाव से उसी स्वीकार कर पतिव्रत धर्म पालन की शिक्षा ग्रहण कर रहीं है ।।महाराज जी ने गुरु की महिमा बताते हुए कहां कि दीक्षा गुरु तो एक ही होते है, जिनसे हमें परमात्मा को पाने के लिए मंत्र प्राप्त होती है ओर वे ऐसे गुरु हितैषी जिनकी वाणी का एक शब्द भी उल्लघंन करना मनुष्य के नरक गमन के लिए प्रयाप्त होता है अर्थात किसी को नरक जाना है तो उसे कुछ करने की जरुरत नहीं है बल्कि गुरु की आज्ञा का उल्लंघन कर लो नरक का रास्ता एकदम क्लियर मिल जायेगा। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 233 वे दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने नारी के सतीत्व के बारे बताते हुए कही।

⏩ महाराज जी ने बताया कि शिक्षा गुरु अनेक हो सकते है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मान अनुसूया जी के पुत्र भगवान दत्त के 24 गुरु थे और चाणक्य ने भी चाणक्य नीति में 24 गुरु की बात कही है । इसी प्रकार महर्षि बाल्मीकि ने मां अनुसूया जी को अपना गुरु बनाकर गर्भावस्था संबंधित सारी शिक्षा प्राप्त की थी और वनवास के दौरान माता सीता और राम जी जब चित्रकूट में महर्षि अत्रि के आश्रम पहुंचे, तब वहां देवी अनुसूया ने सीता जी को पतिव्रत धर्म की शिक्षा दी थी । अनुसूया ने सीता जी को बताया था कि आदर्श पत्नी को अपने पति के लिए कैसा व्यवहार करना चाहिए और गृहस्थ जीवन को कैसे संवारना चाहिए. अनुसूया की इस शिक्षा से सीता जी ने रावण की कुदृष्टि को नाकाम किया और अग्नि परीक्षा में भी सफल रहीं.है ।महाराज जी ने बताया कि आगामी 11 दिसम्बर को गीता जयंती पर गो अभयारण्य में भव्य उत्सव मनाया जायेगा और 15 दिसम्बर को कल्पगुरु भगवान दत्तात्रेय जी का प्राकटीकरण उत्सव मनाया जाएगा।स्वामीजी ने आगे बताया कि बिना गायमाता के कोई भी सुखी नहीं हो सकता अर्थात देवता भी बिना गायमाता के सुखी नहीं रह सकते क्योंकि गायमाता की घृत से किए गए हवी से ही देवता प्रसन्न होते है और जब गोमाता नहीं रहेगी तो देवता कैसे प्रसन्न होंगे और देवता प्रसन्न नहीं होंगे तो फिर सभी दुःखी रहेंगे इसीलिए सभी की प्रसन्नता के लिए गोमाता का होना जरूरी है ।

233वे दिवस पर चुनरीयात्रा महाराष्ट्र के बुलडाना जिले की ओर से ::  एक वर्षीय गोकृपा कथा के 233 वें दिवस पर चुनरी यात्रा महाराष्ट्र के सेगांव से रिखब चन्द पीयूष जी बाफना ने अपने परिवार की और से  सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!