अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

कथनी बड़ी, करनी छोटी: गोभक्तों की परीक्षा- “9 करोड़ की भीड़ में, 2 लाख गोवंश का कोई अपना नहीं”” क्या गोभक्ति सिर्फ नारा बनकर रह गई? सड़कों पर ठिठुरते गोवंश की पुकार”

जनमत जागरण @ सुसनेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नूतन संवत 2081 से “गोवंश रक्षा वर्ष” घोषित किया है। इस अभियान के तहत, जनपद पंचायत सुसनेर के समीप श्री कामधेनु गो अभयारण्य में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव के 267वें दिन स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने यमुनाबाई वाईकर, मराठी लोक कलाकार और पद्मश्री सम्मानित, को प्रेरणा का स्रोत बताया। साथ ही, सरदार वल्लभभाई पटेल के सहयोगी राऊ बहादुर बालप्पा के निर्वाण दिवस को याद करते हुए उनकी राष्ट्रसेवा को नमन किया।

⏩ स्वामीजी ने बताया कि भारत को एकीकरण करने का सबसे बड़ा माध्यम गोमाता ही है क्योंकि हम अलग अलग राज्यों में अलग भाषाओं में बंट गए है,लेकिन सम्पूर्ण भारत में एक भाव बचा है वह है गाय हमारी माता है और जब पूरा भारत एक स्वर में स्वीकार कर लेंगे कि गाय हमारी माता है तब हम अपने आप एक हो जाएंगे क्योंकि हर भारत वासी गोमाता का पुत्र बन जाएंगे तो अपने आप स्वत:राष्ट्र का एकीकरण हो जाएगा। हालांकि कहने में तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है ,लेकिन विचारों से व्यवहारों से एवं कानून के दायरों से भारत खण्ड खण्ड बंटा हुआ है इन परिस्थितियों में इसको एक करने का एक ही तरीका है वह है धेनु शरणम् गच्छामि….अर्थात गायमाता की शरण ले ले तो सब कुछ ठीक हो सकता है बस हम सब एक स्वर में कह दे कि हम सब गायमाता के पुत्र है तो कुछ भी शेष नहीं बचेगा ।

⏩ स्वामीजी ने दुःख प्रकट हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 9 करोड़ की जनसंख्या है और सड़क पर मात्र एक से दो लाख निराश्रित गोवंश है अगर अपने आपको गोभक्त मानने वाला एक एक निराश्रित गोवंश को अपने घर में बांध ले तो मध्यप्रदेश की सड़कों पर एक भी निराश्रित गोवंश नहीं घूमेगा और अतिथि के रूप में पधारे उज्जैन संभाग के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कार्यवाहक संयुक्त संचालक एवं आगर मालवा के उपसंचालक हरि वल्लभ जी त्रिवेदी जी से पूज्य महाराज जी ने आग्रह किया कि आगर मालवा की सड़कों पर इस कड़कड़ाती ठंड में एक भी गोवंश सड़कों पर नहीं रहें इसके लिए आपके जिले में स्थापित विश्व के इस प्रथम गो अभयारण्य में ठंड से बचाव के लिए अस्थाई आवास की व्यवस्था कर देंगे तो गो अभयारण्य प्रबंधन आगर मालवा जिले की सड़कों पर एक भी गोवंश को ठंड से नहीं मरने देगा और हम एक सप्ताह के अन्दर 6000 से 10,000 गोवंश की सेवा करेंगे बस आप ठंड के बचने के लिए छाया हेतु त्रिपाल की ही व्यवस्था करवा दीजिए साथ ही श्रद्धालुओं से भी आह्वान किया कि आज हम आंग्ल वर्ष 2024 को विदाई दे रहें है और कल से 2025 में प्रवेश करने वाले है । आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है अर्थात 2024 में हमारे जीवन में जो जो कमियां रहीं है उन्हें सुधारने के लिए हमारे लिए 2025 का वर्ष शुरू हो रहा है और आज ही हम सड़कों में घूम रहें निराश्रित गोवंश को ज्यादा नहीं तो कम से हम दो माह बांधकर उनकी सेवा करेंगे तो इससे बड़ा कोई पुण्य हो ही नहीं सकता यानि आपके घर में स्वयं कन्हैया गोकुल से आपके घर आ जाएंगे।

⏩ 267 वे दिवस पर दिल्ली से श्रीमति ऊषा प्रदीप गर्ग, श्रीमति नीतू यशपाल गुप्ता,प्रमोद कुमार,रवींद्र कुमार , डॉ. हरि वल्लभ त्रिवेदी, संयुक्त संचालक पशुपालन विभाग,पेंशनर समाज आगर के अध्यक्ष राधारमण पंड्या,,युवराज राठौर डाबी,छीतरमल राठौर कनवास,परशुराम राठौर कोटा, गणेश गोशाला चिपया के उपाध्यक्ष भगवान सिंह, भा.कि.संघ आगर जिला उपाध्यक्ष राघु सिंह ,कालूराम प्रजापति,त्रिलोक राठौर,सुरेश राठौर डाबी आदि अतिथि उपस्थित रहें।

267 वे दिवस पर चुनरी यात्रा दिल्ली,राजस्थान  एवं मध्यप्रदेश से : एक वर्षीय गोकृपा कथा के 267 वें दिवस पर चुनरी यात्रा दिल्ली के  ने अपने परिवार की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!