IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“गौ रक्षा में नई क्रांति”- 5 हजार गोव्रती युवा : 11 लाख गोभक्त जोड़ने का लक्ष्य , गोमाता के लिए समर्पण की नई परिभाषा झूठे मुकदमों से पीड़ित गोभक्तों की कानूनी रक्षा करेगी ‘ग्वाल शक्ति सेना’

जनमत जागरण @ सुसनेर। हमारे सत्कर्म,हमारे विचार कृपालु प्रभु की कृपा से हमारे मन में सतत गोमाता के जीवन की महिमा,लीलाओं उनके कष्ट की एक के बाद एक विचारधारा प्रवाहित होती है उसके लिए हमें धीरे धीरे ऐसा वातावरण बनाना होगा कि जहां नजर पड़े वहां तक केवल गोमाता का ही विचार आएं क्योंकि जितना विचार जितनी सेवा जितना सम्बन्ध गायमाता से बढ़ेगा उतना ही हमारा प्रिय ठाकुर हमारे करीब आता जाएगा , इसलिए हमारे कन्हैया ने 5 हजार पहले जो काम हमारे लिए छोड़ा है उसके लिए हमें देश के 5 हजार युवा जो 365 दिन 24 घंटे केवल गोमाता का ही चिंतन करें उसके लिए 3 वर्ष पूर्व भगवान कृष्ण के कार्य की भावना के लिए गठित ग्वाल शक्ति सेना का आज पुनर्गठन किया जाता है । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 269 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कही।

  "गौ रक्षा का संकल्प: ग्वाल शक्ति सेना बनाएगी गोसेवा का स्वर्णिम युग" - स्वामी जी ने आगे कहा कि  ये पांच हजार युवा पूर्ण गोव्रती एवं व्यसन मुक्त होकर ग्वाल शक्ति सेना के रूप में 11 लाख ऐसे गोभक्तो को जोड़ेंगे जो धीरे धीरे गोव्रती एवं व्यसन मुक्त की और बढ़कर गो सेवा में लगेंगे और देश के एक करोड़ ऐसे लोग होंगे जिनके मन में गो के प्रति श्रद्धा होगी और गोमाता की सेवा में लगे गोभक्तो का सहयोग करते रहेंगे इस प्रकार ग्वाल शक्ति सेना के गठन का सत्कार्य विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव के तहत चल रही गो कृपा कथा की गोबर पीठ से किया जाता है जिसमें अध्यक्ष के रूप में ओम गोपाल ब्रह्मचारी संगठन मंत्री के रूप में गजेन्द्र सिंह ,सचिव के रूप में उत्तम सिंह राजपुरोहित,मीडिया प्रभारी के रूप में लोकेश गोपाल जी महाराज एवं प्रचारक प्रमुख के रूप में सुभाष गोपाल जी महाराज भारत एवं भारत से बाहर संचालित सभी गौशालाओं की समस्याओं के समाधान एवं गौसेवा में आ रही अन्य बाधाओं का समाधान एवं जिन गोभक्तो पर गो तस्करों द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें फंसाया गया है उनके लिए भी ग्वाल शक्ति सेना कानूनी सहायता सहित उसके परिवार के भरण पौषण की पूरी चिन्ता करेगा ।   ग्वाल शक्ति सेना(GSS )के कार्य को बढ़ाने के लिए पूज्य सन्त आसाराम जी महाराज के साधक  पटपड़ा निवासी नारायण सिंह जी, नरवर सिंह, ईश्वर सिंह सरपंच, कालू सिंह एवं प्रभु सिंह पांचों गोभक्त 100 गांव से - 1000 ग्वाल शक्ति सेना के लिए कार्यकर्ता जोड़ेंगे ।

⏩ स्वामीजी ने देश विदेश में आस्था चैनल सहित अन्य संचार माध्यमों से कथा श्रवण करने वाले गो प्रेमियों से आह्वान किया कि जीवन अनमोल है और सेवा से ही परमात्मा को मिलने का सामर्थ्य प्राप्त होता है और गो सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता क्योंकि जब जब भी हमारे धर्म संस्कृति को नष्ट करने के लिए सबसे पहले आसुरी शक्तियों ने गो पर आघात किया है इसलिए आइए भगवती गोमाता के कार्य के लिए ग्वाल शक्ति सेना(GSS) के साथ जुड़कर तन मन धन से सहयोग कर अपने इहलोक के साथ परलोक को सुधारने का श्रेष्ठ कार्य करें ।

⏩ एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 269 वें दिवस पर श्रीमती कंचन देवी शिवहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुसनेर एवं उनके पति श्री देव शिव हरे ने गो अभयारण्य में विराजित 6000 गौमाताओं के दर्शन कर गो कृपा कथा श्रवण की और गो अभयारण्य के प्रबन्धक शिवराज शर्मा ने गोमाता की छवि एवं उपरना ओढाकर उनका बहुमान किया।

269 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के देवास से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 269 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के देवास से केशरी मल जी कुमावत(पटेल) एवं उनकी श्रीमती रेखा पटेल ने अपने परिवार के साथ अपने परिवार की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!