अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

गोवंश रक्षा वर्ष: “गोमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा: MP सरकार की ऐतिहासिक पहल का वादा” MP सरकार का ऐतिहासिक संकल्प और गो सेवा का संदेश”

मध्यप्रदेश भी गोमाता को राज्यमाता घोषित करेगा - लखन पटेल ,मंत्री गोपालन पशु पालन एवं डेयरी विभाग

जनमत जागरण @ सुसनेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा भारतीय नूतन संवत 2081 से “गोवंश रक्षा वर्ष” की घोषणा ने प्रदेश में गो संरक्षण के लिए एक नई दिशा दी है। इस ऐतिहासिक पहल के तहत ननोरा, श्यामपुरा, सेमली, और सालरिया के पास स्थित श्री कामधेनु गो अभयारण्य में चल रहे वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 272वें दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंत्री लखन पटेल का प्रेरक उद्बोधन : कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने गो सेवा की सराहना करते हुए कहा, “गो सेवा का साक्षात अनुभव करना है तो कामधेनु गो अभयारण्य जरूर आएं।” उन्होंने गोमाता को राज्यमाता का दर्जा देने और अलग से गोपालन मंत्रालय बनाने की घोषणा का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे जहरयुक्त खेती के बजाय गो आधारित खेती अपनाएं। मंत्री ने बताया कि अब आवारा पशुओं को निराश्रित गोवंश के रूप में संबोधित किया जाएगा।

गुजरात से मुख्य यजमान का आभार :: महामहोत्सव के मुख्य यजमान चिमन भाई अग्रवाल और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका योगदान प्रदेश के गोवंश संरक्षण के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के उपसंहार में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को साथ लाने का वादा करते हुए उन्होंने गो सेवा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

गोमाता को राज्यमाता का दर्जा :: महाराष्ट्र सरकार द्वारा गोमाता को राज्यमाता का दर्जा देने के उदाहरण को सराहते हुए, मंत्री ने मध्यप्रदेश में भी इस पहल को लागू करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में अध्यादेश लाया जाएगा। साथ ही, गोपालकों को प्रति लीटर 5 रुपए का बोनस देने और प्रति गोवंश 40 रुपए की योजना लागू करने की बात कही।

पथमेड़ा के कार्यकारी अधिकारी का वक्तव्य :: श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के कार्यकारी अधिकारी आलोक सिंहल ने मुख्यमंत्री और मंत्री के गोपालन से जुड़े पारिवारिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश गो संरक्षण और संवर्धन के लिए नई ऊंचाइयों को छुएगा ।

⏩ एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 272 वें दिवस पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के कार्यकारी अधिकारी एवं ग्वाल शक्ति सेना के राष्ट्रीय सह संयोजक आलोक जी सिंघल एवं कपिल शर्माप्रोजेक्ट हेड गो अनुसंधान रिचर्स फाउंडेशन भोपाल आदि अतिथि उपस्थित रहें। सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिह जी की अर्दाग्नि नीलीमा जी ,भाभी सा तरुणा जी, पुष्पेश्वरी जी एवं पुत्र- दिव्याश सिंह जी व पुत्री देव्यानी , गोकुल धाम गौशाला, मनावर,के गो-भक्त ,श्री राधे कृष्ण गोशाला कृष्ण नगर आलाखेड़ी, चित्तौड़गढ़ राजस्थान से पधारे गो-भक्त, ओसाव, पिडावा, राजस्थान, से पधारे गो-भक्त,भरत राठौर रामगंजमंडी

 👉 272 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 272 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश शासन की और से लखन जी पटेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं कपिल जी शर्मा प्रोजेक्ट हेड गो अनुसंधान रिचर्स फाउंडेशन भोपाल एवं श्री कामधेनु गोधाम खोजनखेड़ा ,श्री बाकेबिहारी गो सेवा समिति, अमरपुरा रामगंजमड, राकेश पंचाल आदि के परिवार की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!