अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“गो हत्या से जुड़े लोग हिंदू नहीं हो सकते: धर्म संसद का संदेश” ⏩ “गोमाता का सम्मान सनातन धर्म की प्राथमिकता: स्वामी जी का आह्वान”

“गोमाता का सम्मान ही प्रभु राम के कार्य की पूर्णता: स्वामी गोपालानंद”

जनमत जागरण @ सुसनेर। आज ही के दिन अयोध्यानगरी में भगवान रामजी के दिव्य भवन की प्राण प्रतिष्ठा हुई है सात मोक्षदायिनी नगरियों में से एक प्रमुख नगरी अयोध्याजी है जिसे महाराज मनु से बसाया था और कई वर्षों के बाद प्रभु राम अपने भवन में बिराज गए है लेकिन अभी भी एक कार्य बाकि है अर्थात देश के सवा अरब लोग जो रामजी को पूजते है लेकिन उनकी सबसे प्रिय 9 करोड़ भगवती गोमाता आज भी दर दर की ठोकरें खा रही है और जहां तक भगवती गोमाता की हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध नहीं लगे और गोमाता को सम्मानजनक पद पर स्थापित नहीं किया जाता तब तक रामजी का कार्य पूर्ण नहीं होगा । पृथ्वी पर रामजी अपने निराकार रूप से साकार रूप में भगवती गोमाता के लिए ही अवधपुरी में पधारे है इसलिए भगवती गोमाता को सम्मान मिले तभी प्रभु रामजी का कार्य पूर्ण होगा। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 278 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कही।

"गो हत्या से जुड़े लोग हिंदू नहीं हो सकते: धर्म संसद का संदेश" :: पूज्य स्वामीजी ने बताया कि भारत की प्रमुख पीठ ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य भगवान अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने महाकुंभ में प्रवेश कर धर्मसंसद के माध्यम से जो संदेश दिया कि “वह व्यक्ति कदापि हिन्दू नहीं हो सकता जो गो हत्या में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप में जुड़ा हुआ है और उसे हिन्दू धर्म से बहिष्कृत किया जाएं” हम इस आदेश को प्रणाम करते है और उनके इस आदेश की पालना का वचन भी देते है कि जो जो भी गो हत्या में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़ा है हम भी उसे सनातनी स्वीकार नहीं करेंगे और उसके हाथ से जल प्रसाद नहीं लेंगे और न ही उसे धार्मिक कार्यों में प्रवेश देंगे ।

"गोमाता का सम्मान सनातन धर्म की प्राथमिकता: स्वामी जी का आह्वान" :: सभी सनातनियों से आह्वान भी करते है कि गो हत्या से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े लोगों का सम्पूर्ण रूप से बहिष्कार करें और उनसे रोटी बेटी का व्यवहार खत्म करना होगा तभी हम हिन्दू कहलाने योग्य होंगे बाकि गर्व से कहो हम हिन्दू है ये केवल थोथा नारा ही बनकर रह जाएगा और हमारा अस्तित्व खत्म हो जाएगा ।

⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में सुमन जी करौली जिले की टोडाभीम तहसील प्रभारी,मदन सिंह जी राजपुरोहित मेड़ता शहर एवं तहसील प्रभारी की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई ।

अतिथि :: 278 वें दिवस पर नगर पालिका सुसनेर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राहुल सिसोदिया,उनके ससुर रमेश सिसोदिया सपरिवार, रामलाल सारसी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, ठाकुर भंवर सिंह नयागांव, महावीर शर्मा डंडोरा (झालावाड़) कमलेश सिंह अगेरा ( देवास) ,देव सिंह सिसोदिया तेज सिंह चौहान, कालू सिंह सिसोदिया, श्यामसिंह , बलवंत सिंह पुरुलिया, बाल किशन व्यास बोलदा(झालावाड़), हजारी लाल दांगी पिड़ावा,बालू सिंह,गोवर्धन लाल पाटीदार लटूरी गहलोत आगर अतिथि उपस्थित रहें ।

278 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान की राजधानी जयपुर एवं झालावाड़ जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 278 वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान की राजधानी जयपुर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक के गोसेवा विभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुगनचंद शर्मा,गायत्री परिवार के भक्त भूषण शर्मा अपनी अर्दाग्नि श्रीमती नीलम वर्मा एवं भारत भूषण शर्मा व उनकी अर्द्धांगिनी श्रीमती अनिता शर्मा एवं झालावाड़ जिले के बोलदा ग्राम की मातृशक्ति ने अपने नगर,ग्राम,राज्य की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!