अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“संघर्ष से शंकर तक: स्वामीजी का जीवन का अनमोल संदेश”▪️”युवाओं के लिए प्रेरणा: संघर्ष से ही सफलता और भक्ति का मार्ग”

▪️"सुविधाओं से नहीं, संघर्ष से मिलेगा जीवन का असली सुख: स्वामीजी"
▪️"नरसी मेहता से मीरां बाई तक: संघर्ष ने खोला भक्ति का द्वार

जनमत जागरण @ सुसनेर :: संकट तो जीवन का श्रृंगार है ,जीवन में संघर्ष नहीं है तो जीवन की खूबसूरती भी नहीं है,जीवन का सौंदर्य, जीवन की सुंदरता संघर्ष में ही है,हमारे जीवन में जितना संघर्ष होगा उतना हमारा जीवन सुन्दर बनेगा यानि जिस व्यक्ति को जन्मते ही चांदी का चमच मुंह में मिले वह व्यक्ति संघर्ष नहीं देखता है तो उसके जीवन का सौंदर्य भी नहीं बढ़ता है , संघर्ष तो हमारा गहना है, हमारा श्रृंगार है और अन्तिम समय तक जहां संघर्ष बढ़ता है, वहां शक्ति बढ़ जाती है और शक्ति से ही भक्ति बढ़ती है ओर भक्ति से ही हमारा मन भगवान की तरफ जाता है , जिस व्यक्ति ने जीवन में कभी किसी प्रकार का संघर्ष नहीं किया उसको भगवान नहीं मिल सकते । इस संसार में ऐसा कोई भक्त नहीं है जिसने बिना संघर्ष के भगवान नहीं मिले । नरसी मेहता एवं मीरां बाई ने संघर्ष से ही भगवान को पाया है। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 277 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कही।

👉 "संघर्ष से शंकर तक: स्वामी गोपालानंद सरस्वती का जीवन का अनमोल संदेश :: स्वामीजी ने कहां कि संघर्ष से ही भगवान मिलेंगे, सुविधाओं से नहीं अगर हम सुविधाओं के पीछे भागेंगे तो दुविधाएं जीवनभर पीछे रहेगी और संघर्ष के पीछे भागेंगे तो शंकर हमारे पर कृपा करेंगे और कन्हैया से मिला देंगे ।

⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में आज चेन्नई के गणेश सिंह राजपुरोहित को चेन्नई का संयोजक एवं राजस्थान के प्रतापगढ़ के एडवोकेट रमेश जी शर्मा को प्रतापगढ़ जिला एवं कैलाश माली को केकड़ी तहसील संयोजक के नियुक्ति की उद्घोषणा की ।

⏩ 277 वें दिवस पर बागड़ क्षेत्र के बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा से हंसमुख सोनी, कमल सोनी, बारां नगर से संजय राठौर,प्रेम यादव,जयप्रकाश शर्मा अपने परिवार सहित एवं कोटा जिले के चेचट से प्रह्लाद राठौर राष्ट्रीय संयोजक गो रक्षा कमांडो फोर्स, कोटा जिले के दरा रेल्वे स्टेशन के पास नवनिर्मित मुकुंद्रेश्वर गोशाला से विष्णु प्रजापति एवं सोयत क्षेत्र के श्रीपतपुरा के गोपालक चुन्नीलाल कुलमी आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

277 वे दिवस पर चुनरी यात्रा झारखंड राज्य की और से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 277 वें दिवस पर चुनरी यात्रा झारखंड से संजय कुमार गुप्ता ने अपने राज्य की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!