Uncategorized
छात्राओं की तरक्की और सेहत पर फोकस: “करियर सेहत का संगम” : कस्तूरबा गांधी छात्रावास में अनूठा आयोजन” आगर में छात्राओं के लिए नई राहें खुलीं”

"गणित, विज्ञान और स्वास्थ्य: "PCOD/PCOS और करियर गाइडेंस पर छात्राओं को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन"
जनमत जागरण न्यूज डेस्क आगर-मालवा : छात्राओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आगर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करियर गाइडेंस, तकनीकी शिक्षा, और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को गणित और विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से अवगत कराया, वहीं महिलाओं में आम स्वास्थ्य समस्या PCOD/PCOS के प्रति जागरूकता बढ़ाई। यह आयोजन छात्राओं की तरक्की और सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
आगर शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास मैं रविवार को, करियर गाइडेंस और काउंसलिंग एवं PCOD/PCOS जागरूकता को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्रावास प्रबंधन श्रीमती आरती अग्रवाल ने मौजूद छात्राओं को जरूरी मार्गदर्शन दिया।मुख्य बिंदु:
1. करियर गाइडेंस:
▪️इंजीनियर रश्मि गुप्ता ने गणित और तकनीकी शिक्षा में करियर के अवसरों पर चर्चा की।▪️छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
2. PCOD/PCOS जागरूकता:
▪️डाइटिशियन रितिका गुप्ता ने महिलाओं में होने वाले विकार PCOD/PCOS के कारण, लक्षण, और बचाव के उपाय बताए।
▪️स्वास्थ्य और पोषण पर भी जरूरी सलाह दी।
3. छात्रावास प्रबंधन:
▪️श्रीमती आरती अग्रवाल ने छात्राओं को जीवन कौशल और पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए।



