समाजसेवा की मिसाल: कैसे एक दिन में पूरा हुआ पीएम श्री विद्यालय की रंगाई पुताई का कार्य – जानिए क्या है इंडिगो पेंट्स का ‘सेवा उत्सव’

जनमत जागरण न्यूज़ डेस्क सोयतकलां : शनिवार समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडिगो पेंट्स लिमिटेड ने पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रंगाई-पुताई का कार्य निशुल्क संपन्न किया। यह अनुकरणीय कार्य ‘सेवा उत्सव’ कार्यक्रम के तहत एक ही दिन में संपन्न हुआ, जो स्थानीय समुदाय में प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बना।
◾इस अवसर पर अनेक सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण जी विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिलीप जी सकलेचा, सुसनेर विधायक श्री भैरू सिंह परिहार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चिंतामन जी राठौर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गोरक्षा प्रमुख श्री सोहन जी विश्वकर्मा और इंडिगो पेंट्स के ब्रांच मैनेजर श्री ओम प्रकाश जी पाठक प्रमुख थे।

◾ कार्यक्रम का आयोजन बालाजी कलर पॉइंट, सोयत कला के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर जिले और मंडल से भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

⏩ समाज के लिए संदेश :: शासकीय विद्यालय की रंगाई-पुताई जैसे प्रयास न केवल स्कूल के वातावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज, प्रशासन और निजी क्षेत्र साथ मिलकर काम करते हैं, तो सकारात्मक बदलाव की राह आसान हो जाती है। सभी अतिथियों और कार्यक्रम में योगदान देने वालों ने एक सुर में कहा कि ऐसी सेवाएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से सामाजिक कल्याण संभव है।

⏩ कार्यक्रम का प्रभाव :: इंडिगो पेंट्स का यह कदम समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाला साबित होगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहें, यह सभी की उम्मीद है।



