IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

गोशालाओं में जल संकट खत्म करने की पहल: स्वामी गोपालानंद जी ने दिया समाधान का मंत्र- पढ़ें – स्वामीजी का जल संकट के लिए क्या हैं समाधान का मंत्र जानिए- क्या हैं धेनु धारा देवी फाउंडेशन

▪️गोमय स्नान से मिलेगा लक्ष्मी का वरदान? स्वामीजी ने बताया पौराणिक रहस्य

जनमत जागरण @ सुसनेर। ग्वाल शक्ति सेना ने गो अधिकारों की रक्षा के लिए देशभर में निष्काम भाव से कार्य करने का संकल्प लिया है। इसके अंतर्गत, उन गोशालाओं की पहचान की जाएगी, जहां गोवंश के लिए पेयजल की समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए धेनु धारा देवी फाउंडेशन की स्थापना की गई है, जो गोपाल परिवार के गोवत्स किरण कृष्ण गोपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में कार्य करेगा।फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य गोशालाओं में जल संकट दूर करना है। इसके लिए समाज और सरकार के सहयोग से नलकूप, कुएं, तालाब और एनीकेट जैसे जलस्रोतों का निर्माण कराया जाएगा। यह पहल उन गोशालाओं में पेयजल उपलब्ध कराएगी, जहां अब तक जल का अभाव रहा है।स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि जो लोग लक्ष्मी की प्राप्ति चाहते हैं, उन्हें नित्य गोमय स्नान करना चाहिए। इसका उल्लेख अग्नि पुराण और भविष्य पुराण में भी किया गया है। यह बातें स्वामी जी ने एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 289वें दिवस पर कही। उन्होंने गोसेवा को समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग बताते हुए समाज को इस दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।

⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में राजेश गांव सफाड़ा संयोजक तहसील जालौर जिला जालोर,राजेश सिंह प्रभारी जिला डांग गुजरात,तपेश्वर गोस्वामी ज जिला : लोहरदगा प्रभारी राज्य : झारखंड,, मोहन चव्हान तहसील-प्रभारी कळमनुरी -हिंगोली महाराष्ट्र,सुभाष काडे तहसील प्रभारी नेवासा अहील्यानगर महाराष्ट्र , नवीन राय गोविंदपुर कॉलोनी प्रयागराज शहर प्रभारी उत्तर प्रदेश, किशन गोपाल पारीक तहसील माधोराजपुर प्रभारी जिला जयपुर राजस्थान नितीन जाधवगोगलगावकर जिला परभणी प्रभारी महाराष्ट्र की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई ।

आनंद महोत्सव: पद्मश्री सतेंद्र लोहिया और गेना भाई पटेल होंगे विशेष अतिथि ::

एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के लिए गोपाल परिवार के संत साध्वी दीदी एवं कार्यकर्ता देश के प्रमुख संत महात्माओं एवं गणमान्य सज्जनों को आमंत्रण पत्र दे रहें है ,जिसके तहत पद्मश्री सतेन्द्र लोहिया एवं गुजरात के गेना भाई पटेल को कृष्णनायन समिति द्वारा संचालित आदर्श गोशाला लाल टिपारा मुरार ग्वालियर के आनन्द महोत्सव में दिया गया ।

⏩ 289 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 289  वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले की पिड़ावा तहसील के बोलियाबारी  सम्पूर्ण ग्राम की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles