स्वामीजी का बड़ा बयान: MP में भी UP की तरह गो तस्करों पर चलाएं बुलडोजर”- स्वामीजी का पुलिस प्रशासन पर सीधा प्रहार: “कोतवाली थाना बढ़ा रहा है कसाइयों के हौसले

⏩ गो रक्षा मंच से चेतावनी: गोभक्तो ने कोतवाली थाना को घेरा "अगर कोतवाली थाना नहीं जागा, तो गोभक्त उठाएंगे कदम": स्वामी गोपालानंद का खुला संदेश
जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सुसनेर। आगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़ती गो तस्करी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने जनमत जागरण को अपने सख्त और भावनात्मक शब्दों में कहा, "गौ माता हमारी संस्कृति और श्रद्धा का आधार हैं। जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में गो तस्करों के खिलाफ सरकार कठोर कदम उठाते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें सबक सिखाती है, उसी प्रकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी गौ माता की रक्षा के लिए कठोर प्रहार करना चाहिए। गो तस्करों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि उनके हौसले पूरी तरह टूट जाएं।"
स्वामीजी ने कहा, "यह विडंबना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्ष 2024 को गोरक्षा वर्ष घोषित किया था, लेकिन इसके बावजूद प्रदेशभर में गो तस्करों के हौसले बुलंद हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई मामलों में पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते गो तस्करी हो रही है। यह प्रशासनिक उदासीनता और सरकार की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।"
पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल : स्वामीजी ने कोतवाली थाना क्षेत्र में बार-बार हो रही गो तस्करी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद है कि जिस जिले में गो अभयारण्य स्थित है, उसी जिले में गो तस्करी इतनी बार हो रही है। यह प्रशासन की लापरवाही और तस्करों को मिल रहे अप्रत्यक्ष समर्थन का प्रमाण है। जब तक कसाइयों और तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह अपराध जारी रहेगा। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लें और यूपी की तर्ज पर बुलडोजर नीति अपनाएं। यह केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि हमारी आस्था की रक्षा का विषय है।"। गोभक्तों की चेतावनी : स्वामीजी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "यदि गो तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो गोभक्तों का धैर्य जवाब दे देगा। शासन को समझना होगा कि गौ माता की रक्षा केवल कानून का मुद्दा नहीं है, यह हमारे धर्म, संस्कृति और नैतिकता से जुड़ा है। यदि सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तो गोभक्तों को मजबूरन कानून हाथ में लेना पड़ेगा।"।
सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग :स्वामीजी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा, "यह वक्त है कि सरकार ठोस कदम उठाए और गो तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। मध्य प्रदेश में भी यूपी की तरह बुलडोजर नीति अपनाकर इन अपराधियों का जड़ से सफाया करें। इससे न केवल गो तस्करी रुकेगी, बल्कि समाज में एक सशक्त संदेश जाएगा कि गौ माता की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गोरक्षा वर्ष की घोषणा केवल नाम के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका असर जमीन पर दिखना चाहिए।"।
समाज में गुस्सा और सवाल : स्वामीजी के इस बयान ने गो भक्तों के दिलों में नई ऊर्जा और प्रशासन के प्रति आक्रोश भर दिया है। गोभक्तों का कहना है कि सरकार की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर गो तस्करों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री और प्रशासन स्वामीजी की इस अपील पर क्या कदम उठाते हैं, या फिर गोभक्तों को अपने तरीके से समाधान खोजना पड़ेगा।

⏩ स्वामीजी का पुलिस प्रशासन पर सीधा प्रहार: "कोतवाली थाना कसाइयों के हौसले बढ़ा रहा है"
जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क। एक और तो मध्यप्रदेश के शासन द्वारा एक वर्षीय गोवंश रक्षा वर्ष मना रहा है और उसी के तहत विश्व के प्रथम गो अभयारण्य मालवा में एक वर्षीय गो कृपा कथा का 287 दिन बीत चुका है लेकिन जिस जिले में विश्व का प्रथम गो अभयारण्य स्थापित है उसी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्जनों बार गो तस्करों से गोवंश को बचाया है उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 288 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने दुःख प्रकट करते हुए कही । स्वामी जी ने आगे बताया कि उसी श्रृंखला में 20 जनवरी को रात्रि 12 बजे बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपलोंन कलां पुलिस चौकी के पास गरडा ग्राम में गो अभयारण्य के सह प्रबन्धक पूनम सिंह चौहान, गौसेवक धर्मेंद्र सिंह राजपूत , विश्वहिंदू परिषद् के आगर जिलामंत्री विनोद कौशल,बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि चौहान, विहिप गोरक्षा जिला संयोजक नरेन्द्र सिंह जादौन,आर्यवीर दल के हुकुम सिंह, गोविन्द विश्वकर्मा,,डूंगर सिंह,शंकर सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीपलोंन पुलिस चौकी प्रधान आरक्षक दामोदर शर्मा सहित सम्पूर्ण टीम ने कुशलता पूर्वक गौतस्कर सुभान खाँ पिता रसुल खाँ निवासी पिपलोन खुर्द, समीर खाँ पिता सहजाद खाँ पिपलोन खुर्द, अरबाज़ खाँ पिता सुभान खाँ पिपलोन खुर्द, सोभान सिंह पिता मदनमोहन निवासी ढाबला पिपलोन को दबोचकर 13 नर गोवंश जो महाराष्ट्र में कटने के लिए जा रहें थे उनसे बचाया और पीपलोंन पुलिस चौकी प्रधान आरक्षक दामोदर शर्मा की अगुआई में उन सभी 13 नर गो वंश को गो अभयारण्य लाया गया । ⏩ स्वामीजी जी ने आगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गो तस्करों द्वारा बार इस प्रकार की घटना की पुनरावृति होने पर आगर जिले के प्रशासन को आग्रह किया कि इस प्रकार की घटनाओं को लेकर शासन को विचार करना पड़ेगा कि कही इसके दुष्परिणाम नहीं आएं,आप कसाइयों को इस प्रकार जमानत देते तो गोभक्तो के मन में पीड़ा पढ़ेगी और कही गो भक्तों को शासन द्वारा कानून का ठीक से उपयोग नहीं करोगे तो गो भक्तों को कही कानून हाथ में नहीं लेना पड़ जाएं क्योंकि बार बार कोतवाली थाना आगर प्रभारी की उदासीनता के क्षेत्र के गोभक्तो को कानून हाथ में लेने के लिए मजबूर कर रहें है और इस बार भी गो तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की तो हमें मजबूरन गो रक्षा हितार्थ आगे आना होगा । ⏩ आज गो तस्करों द्वारा जो 13 नर गोवंश ले जाएं गए उसके लिए कामधेनु गो अभयारण्य के प्रबन्धक शिवराज शर्मा ने पुलिस अधीक्षक आगर विनोद कुमार के अवकाश में होने के कारण पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन नवनीत निगम,आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान,पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल एवं विद्यार्थी परिषद उज्जैन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा भाजपा नेता वैभव यादव एवं विहिप के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के क्षेत्र गो रक्षा संयोजक सोहन विश्वकर्मा को व्यक्तिगत वार्ता करके एवं मुख्यमंत्री के OSD एवं जिला कलेक्टर आगर को गो तस्करों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के लिए संदेश किया साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी जिनकी उदासीनता के चलते इसी वर्ष दर्जनों बार गो तस्करों द्वारा इस प्रकार के कृत्य की दुबारा पुनरावृति न हो इसके लिए कोतवाली थाना प्रभारी को अविलंब हटवाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक नवनीत निगम को निवेदन किया ताकि अपराधियों का हौसला बुलंद न हो ।

⏩ 288 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 288 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर जिले की सुसनेर खिलचीपुर तहसील के सालरी ग्राम सुल्तान सिंह,हीरालाल, प्रेम सिंह, करण सिंह, किशन लाल, इन्द्र सिंह, नारायण सिंह,गोली सिंह बालू सिंह एवं ग्राम की महिला मंडल ने अपने सम्पूर्ण ग्राम की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



