अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“गणतंत्र के 76 वर्षों बाद भी अधूरा संविधान: गो रक्षा और धर्म सापेक्षता पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती के विचार”

जनमत जागरण @ सुसनेर। आज हम 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहें है , लेकिन अभी अभी आजादी अधूरी है क्योंकि जब तक भारत खण्ड खण्ड बांटा जाएगा तब तक पूरा संविधान कैसे माना जा सकता है जिस दिन कश्मीर से कन्या कुमारी तक,कच्छ से कोहिमा एवं बाड़मेर से लेकर नागालैंड तक एक जैसा गो रक्षा कानून बन जाएगा उस दिन संतुष्टि होगी कि जिसके लिए वीर सावरकर,मंगल पांडे जैसे अनेकानेक वीर क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया है उनके मन के अनुसार संविधान तब लागू होगा । क्योंकि मेरे रघुनाथ जी ने अपने भ्राता भरत को कहते है कि गो रक्षा से राष्ट्र की उन्नति हो सकती है और राष्ट्र की उन्नति संविधान का मूल प्रारूप है,जिस संविधान में राष्ट्र की उन्नति रुके वह पूर्ण संविधान कैसे हो सकता है । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 293 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कही।स्वामीजी ने कहां कि एक बार संविधान की पुनः समीक्षा होनी चाहिए और समीक्षा के बाद संशोधन भी होना चाहिए,गायमाता राष्ट्रमाता बने,पूरे देश में गो रक्षा एवं गो सेवा को लेकर एक जैसा कानून बने क्योंकि जब देश में एक जैसी टैक्स नीति जीएसटी है तो फिर गायमाता के लिए एक जैसा कानून क्यों नहीं और हम धर्म निरपेक्ष है ऐसा कहकर इस एक बिंदु से असंख्य गायमाता भारत भूमि में रोज कट रही है और जब हम धर्मनिरपेक्ष है तो फिर यहां वक्फ बोर्ड एवं मंदरसे क्यों ? इसीलिए हमारे संविधान में धर्मनिरपेक्ष की जगह धर्म सापेक्ष का संविधान में संशोधन होना चाहिए क्योंकि यहां पर सभी धर्मों का समान भाव से आदर किया जाता है ।

⏩ 76 वें गणतंत्र दिवस पर पूज्य महाराज जी ने धेनु महिमा(Dhenu mahima.com) बेबसाइड का शुभारंभ किया जिसके माध्यम से गोपाल परिवार के माध्यम से चलने वाले ग्यारह फाउंडेशन एवं ग्वाल शक्ति सेना की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी।

⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में मितेश अहीर जिला प्रभारी नीमच ,चेतन शर्मा जीरन तहसील प्रभारीजिला नीमच , विमल जैन जावद तहसील प्रभारी जिला नीमच,अंकित जोशी नीमच तहसील प्रभारी जिला नीमच ,कमलेश गुर्जर तहसील हरदा प्रभारी जिला हरदा , राजाराम गोदारा तहसील प्रभारी लूणकरण सर जिला बीकानेर आदि की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई।

⏩ एक वर्षीय गो कृपा कथा के 293 वें दिवस पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित पालडी गोशाला में मार्गदर्शन कर रहें पूज्य संत बलदेव जी महाराज के अनुसार गोवंश मारता नहीं बल्कि वह देखता है और पापियों को तारता है एवं चंडीगढ़ पंचकूला ,पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूज्य महंत गोविंदाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद मिला महाराष्ट्र की तर्ज पर गुजरात , मध्यप्रदेश , राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तराखंड में गायमाता राजमाता स्थापित हो इसके लिए महाकुंभ प्रयागराज से 12 जनवरी 2025 से 31दिसम्बर 2025 तक यह अभियान की जानकारी उन्होंने दी ।

⏩ 293 वें दिवस पर दिनेश कुमार मीणा उपखण् अधिकारी पिड़ावा, रामेश्वर पाटीदार नगर पालिका अध्यक्ष पिड़ावा,सुनील शर्मा,अध्यक्ष सूरजकुंड महादेव सेवा समिति पिड़ावा एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव सुसनेर अपने परिवार के सहित एवं महेन्द्र प्रताप सिंह सी.ई.ओ. वीरांगना कन्या संस्कार केन्द्र रतलाम आदि अतिथि उपस्थिiत रहें ।

293 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 293 वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ से गोसेवक  शैलेन्द्र यादव, प्रेम  दाधीच प्रबंधक, श्री कृष्ण गोशाला  झालावाड़,राकेश  गो सेवक इकलेरा , हुकुम चन्द गो सेवक झालावाड़,प्रहलाद  राठौर चेचट राष्ट्रीय प्रभारी, गोरक्षा कमांडों फोर्स , पवन , जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कमांडो फोर्स झालावाड़ ,राजू  मेघवाल गो सेवक एवं मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के लटूरी गहलोत से महिला मंडल  अपने ग्राम,नगर  की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!