देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

“गणतंत्र दिवस पर जिले के चिकित्सकों का सम्मान, विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन! जिलेभर में मिली खास पहचान!”- समारोह में जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

जनमत जागरण @ सुसनेर। रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित  गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सुसनेर विकासखंड में चिकित्सकों का अपने विभागीय कार्य मे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला प्रशासन के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, आगर प्रभारी मुख्य स्वास्थ एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष कुरील एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सुसनेर निवासी आगर चिकित्सालय में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ब्रजभूषण पाटीदार, सुसनेर मेडिकल ऑफिसर डॉ हर्षिता टाटावत, सोयत मेडिकल ऑफिसर डॉ मुकेश जाट सहित जिले के अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्ष 2024-25 के लिए विभागीय कार्य मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

फोकस- “डॉक्टरी का असली धर्म” :: डॉक्टर, जिन्हें धरती पर दूसरा भगवान कहा जाता है, उनका कार्य मानव सेवा का सबसे पवित्र रूप है। हालांकि, वर्तमान समय में कुछ घटनाओं और गलत व्यवहारों के कारण डॉक्टरों की छवि पर सवाल उठने लगे हैं, जो इस पवित्र पेशे के लिए चिंताजनक है। हर डॉक्टर ऐसा नहीं होता, और आज गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए चिकित्सकों ने यह सिद्ध किया है कि सेवा और समर्पण ही इस पेशे की असली पहचान है। इनकी उत्कृष्टता अन्य चिकित्सकों के लिए प्रेरणा बनकर कार्य करने का संदेश देती है। समाज को चाहिए कि गलत और सही के बीच फर्क समझे और उन डॉक्टरों को प्रोत्साहित करे, जो वास्तव में मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। सच्ची मानवता तभी है, जब हर डॉक्टर सेवा को अपना धर्म माने।

गणतंत्र दवस2 6 जनवरी 2025 विज्ञापन परिशिष्ट 2

गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामना संदेश परिशिष्ट एक

“भारत के भविष्य की ओर एक दृष्टि” – लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन

Related Articles

error: Content is protected !!