“धेनु महिमा”: गौ सेवा का अभूतपूर्व अभियान76वें गणतंत्र दिवस पर हुआ एकादश फाउंडेशन का रहस्यमयी अनावरण”

⏩ 30 जनवरी को गौशालाओं के लिए बड़ा मंथन: कौन सुलझाएगा प्रबंधन का पेच?"
जनमत जागरण @ सुसनेर। गो अभ्यारण में आयोजित एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 294वें दिन, स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गौमाता के संरक्षण के लिए क्रांतिकारी पहल की घोषणा की। उन्होंने “धेनु महिमा” के तहत 11 रहस्यमयी फाउंडेशन का अनावरण किया, जो गौशालाओं और गो सेवा के हर पहलू पर काम करेंगे।
▪️क्या है "धेनु महिमा" का रहस्य?
गौमाता की सेवा के लिए इन 11 फाउंडेशनों को यह अलग-अलग कार्यों के लिए गठित किया गया है।
प्रत्येक फाउंडेशन अपने क्षेत्र में अनोखा योगदान देगा:
1. ग्वाल शक्ति सेना: गो रक्षा और आंदोलन के लिए तैयार की गई विशेष सेना।
2. धेनुधाम फाउंडेशन: गो पर्यावरण और अध्यात्म चेतना पदयात्रा की व्यवस्थाओं का दायित्व।
3. दवादेवी फाउंडेशन: कमजोर गौशालाओं और चिकित्सालयों को दवाएं मुहैया कराना।
4. दातादेवी फाउंडेशन: 1008 गो चिकित्सालयों का निर्माण, एक जन-सहयोग अभियान।
5. दानादेवी फाउंडेशन:कमजोर गौशालाओं को चारा सप्लाई और चारागाह विकास।
6. दृष्टिदेवी फाउंडेशन:गौशालाओं की सुरक्षा के लिए कैमरे, साहित्य और डिजिटल मीडिया प्रबंधन।
7. धेनुधारा फाउंडेशन:जल संरक्षण और संसाधन व्यवस्था।
8. धेनुधरती फाउंडेशन:गो आधारित कृषि और बैल शक्ति प्रशिक्षण।
9. धेनुधन फाउंडेशन:पंचगव्य उत्पादों को बाजार में लाना और उपभोक्ताओं को सेवा देना।
10. धेनुदेवी फाउंडेशन:डॉक्टर और ग्वालों का प्रशिक्षण।
11. धेनुदर्शन फाउंडेशन:नस्ल सुधार और गो संवर्धन।
सस्पेंस खत्म हुआ! 76वें गणतंत्र दिवस पर Dhenumahima.com वेबसाइट लॉन्च की गई, जो इन 11 फाउंडेशनों से जुड़ी हर जानकारी देगी। स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, “यह पहल केवल गौ सेवा नहीं, बल्कि मानवता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”
आखिर, क्या यह अनोखी पहल देश में गौ सेवा को नई दिशा दे पाएगी? समय इसका साक्षी होगा।
⏩ सुसनेर जनपद में चलने वाली सभी पंचायत स्तरीय गौशालाओं का प्रबंधन एवं संचालन बेहतरीन एवं श्रेष्ठ तरीके से कैसे हो इसके लिए आगामी 30 जनवरी 2025 को दोपहर 12:30 से 04 बजे तक धेनु देवी फाउंडेशन के तत्वाधान में एक कार्यशाला रहेगी जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच,सभी वार्ड पंच ,गोशाला संचालक एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत से 5 -7 युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे जिनका मार्गदर्शन पूज्य ग्वाल सन्त गोपालानंद जी महाराज का मार्गदर्शन करेंगे उसके लिए जनपद सी.ओ राजेश कुमार शाक्य एवं गो अभयारण्य प्रबंधक शिवराज शर्मा ने कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की ।
⏩ 294 वें दिवस पर गोपीलाल भीलवाड़ा ने संकल्प लिया कि जब तक गौ माता राष्ट्र माता नहीं बनेगी वह मौन हीं रहेंगे, सुसनेर से आनंदीलाल सिसोदिया सपरिवार,पवन गहलोत गहलोत ,शिव परमार कनड चोमेला,मदन सिंह,मानसिंह , मॉलसिंह बनी (झालावाड़), गोपीलाल भीलवाड़ा आदि अतिथि उपस्थिiत रहें ।

⏩ 294 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 294 वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड जिले की पिड़ावा तहसील के लक्ष्मीपुरा ग्राम की महिला मंडल अपने ग्राम,नगर की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया ।



