सनातन के अस्तित्व पर संकट: क्या गौवंश की रक्षा के लिए समाज उठाएगा ठोस कदम? या फिर यह चेतावनी इतिहास के पन्नों में खो जाएगी? – स्वामीजी का कड़ा संदेश

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर। जहां एक ओर भारत के 5 करोड़ सनातनी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर अपने धर्म का जयघोष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के मूल आधार, गौमाता के प्रति क्रूरता और उदासीनता एक गहरी चिंता का विषय बन चुकी है। स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 295वें दिवस पर इस स्थिति पर गंभीर दुःख प्रकट करते हुए सनातनियों को चेतावनी दी कि यदि हम समय रहते नहीं जागे, तो भविष्य में “हिंदू नामक प्राणी” केवल इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएगा।
⏩गोवंश की दुर्दशा: समाज और शासन दोनों जिम्मेदार ::स्वामी जी ने स्पष्ट किया कि गौमाता, जिसे सनातन धर्म में गंगा, यमुना और सरस्वती का प्रतीक माना गया है, आज तस्करी और हत्या का शिकार हो रही है। कर्नाटक में पिछले 10 दिनों में गौवंश पर हुई क्रूर घटनाओं ने पूरे सनातन समाज को झकझोर दिया है। तीन गौमाताओं के थन काटे गए, एक नंदी की पूंछ काट दी गई, और एक गर्भवती गौमाता का गला काटकर उसका बछड़ा निकाल लिया गया।
⏩मध्यप्रदेश में गौतस्करी का खुलासा ::मध्यप्रदेश में रतलाम के धामनोद क्षेत्र में गो अभयारण्य की टीम ने गो रक्षकों के सहयोग से 8 नंदी बाबाओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। यह घटनाएं बताती हैं कि एक तरफ हम धर्म के नाम पर गर्व महसूस कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ गौवंश की दुर्दशा पर शासन और समाज दोनों आंखें मूंदे हुए हैं।
⏩सनातन के लिए बड़ा खतरा: स्वामीजी की चेतावनी::स्वामीजी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा, “आज गायमाता के थन और गले काटे जा रहे हैं, तो कल यही कृत्य आपकी मां, बहन और बेटियों के साथ होगा। अगर सनातन धर्म को बचाना है, तो हमें संकल्प लेना होगा कि जो गौमाता पर हाथ उठाएगा, उसके उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा । ईट का जवाब पत्थर से देंगे ।
⏩ महाकुंभ में आस्था के साथ संकल्प जरूरी::स्वामीजी ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया कि मौनी अमावस्या के पुण्य पर्व पर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते समय यह संकल्प लें कि गौवंश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा, “महाकुंभ में जाना तभी सार्थक होगा जब हम गौमाता की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाएंगे।”
⏩समाज और शासन को करना होगा आत्ममंथन ::स्वामीजी ने कहा कि वर्तमान स्थिति सनातन धर्म के लिए बड़ा खतरा है। इसे रोकने के लिए समाज और शासन दोनों को विचार करना होगा। अगर अभी भी हम नहीं जागे, तो सनातन धर्म का अस्तित्व मिटने में देर नहीं लगेगी।
⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में राजस्थान के चुरु जिले के तारानगर तहसील से सहदेव रामावत, भगवानराम स्वामी , छगन लाल स्वामी, नीतीश सैनी एवं गंगाराम ढाका ग्राम भालेरी, दौसा जिले की लालसोट तहसील प्रभारी राहुल सैनी, उत्तरप्रदेश के मथुरा शहर प्रभारी रविकांत शर्मा गांव जनकपुरी जी ब्लॉक बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा शहर ,विजय पटेल बरेली एवं उड़ीसा कटक जिला प्रभारी मनोज कुमार परीडा आदि की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई ।

⏩ 295 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 295 वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड जिले की पिड़ावा तहसील के देवची ग्राम की महिला मंडल अपने ग्राम,नगर की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।[जनमत जागरण पर ऐसी और खबरों के लिए जुड़े रहें।]



