अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“क्या निष्काम सेवा ही प्रभु प्राप्ति का मार्ग है? – क्या गैया मैया की सेवा ही जीवन के सारे दुखों का अंत कर सकती है?- जानिए गोकथा में स्वामीजी ने क्या बताया रहस्य

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सुसनेर। मानव का वास्तविक धर्म यही है कि वह सदा आनंद में रहें,मनुष्य होने का अर्थ यही है कि हम लोग आनंद में रहें अर्थात हम मनुष्य तभी तक है जब तक हम आनन्द में है,जब आनन्द में नहीं तो फिर मनुष्य कैसे , एक पल के लिए भी आनंद नहीं जाना चाहिए, एक पल के लिए भी आनन्द नहीं जाना चाहिए प्रसन्नता,मौज,,कोई दुःख संकट या परेशानी नहीं,कोई वैरी दुश्मन नहीं,सब हमारे और सबके हम ऐसे सुन्दर भावों के साथ ही इस संसार में जिनी का आनन्द अगर कोई दे सकती है,तो वह मैरी गैया महारानी दे सकती है , गैया मैया ही है जो हम लोगों के जीवन की नैया को पार करके प्रभु तक पहुंचा सकती है बस छोटी सी है कि जो लोग दुःखी है, परेशान है और सोचते है कि कैसे जीवन की नैया पार चलेगी, रुपए नहीं है,घर छोटा है, गाडी नहीं है, रिश्तेदारों को कैसे राजी रखे,यह नाराज,वह नाराज,यह करें तो वो हो जाएं,वो करें तो यह हो जाएं इन सारे झंझटो से गैया मैया ही छुड़ा सकती है,बस थोड़ी से निष्काम भाव से सेवा करने की आवश्यकता है और सब गैया मैया के भरोसे छोड़ते कि है ! मेरे नाथ , आपने खूब दिया है,अब कुछ नहीं चाहिए नाथ बस गैया मैया की सेवा मिल जाएं और उस सेवा के कारण आपके श्री चरण मिल जाएं,आपका साथ मिल जाएं क्योंकि भगवान का एक अंश भगवती गैया मैया इस पृथ्वी पर है और इनके होने से ही सारे दुखों का सहज नाश हो जाता है। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 303 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कही।

⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से श्याम चव्हाण,छत्रपति शंभाजीनगर जिले की गंगापुर तहसील प्रभारी नर्मदेश्वर नाना साहेब जीवरक,राजस्थान के चुरु जिले की चुरु तहसील से नेमीचंद प्रीतिसर, तारानगर तहसील सत्यनारायण स्वामी, तारानगर तहसील से। दीपू सिंह चौहान गांव कैलाश आदि की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई । श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ,कामधेनु गो अभयारण्य ,धेनु देवी फाउंडेशन एवं दृष्टिदेवी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें ग्वाल प्रशिक्षण शिविर के पंचम दिवस पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा से पधारे गोसेवा प्रभारी श्री गिरधर सिंह ने श्रेष्ठतम गौसेवा किस प्रकार हो उसका प्रशिक्षण दिया ।

⏩ 303 वें दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगर जिला संघ चालक माननीय मोहन जी आर्य, प्रचारक पंकज जी चौधरी, जिला कार्यवाह मनीष जी शर्मा,सह जिला कार्यवाह लाखन सिंह जी,जिला बौद्धिक प्रमुख तुलसी राम जी बैरागी ने भगवती गोमाता की पूजन कर गो अभयारण्य में विराजित भगवती गौमाताओं का दर्शन कर पूज्य महाराज जी से आशीर्वाद लिया । अनिल भावसार इन्दौर एवं गिरीश भावसार जीरापुर(राजगढ़) अतिथि उपस्थित रहें ।

⏩ 303 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश से ::एक वर्षीय गोकृपा कथा के 303वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के डोंगरगांव(सोयत) की महिला मंडल ने  अपने परिवार  ग्राम,नगर सहित सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

[जनमत जागरण पर ऐसी और खबरों के लिए जुड़े रहें।]

Related Articles

error: Content is protected !!