अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“माघ पूर्णिमा पर गौदान का संगम स्नान जैसा पुण्य: स्वामी गोपालानंद का बड़ा खुलासा!” “निराश्रित गोवंश और गोवध पाप का रहस्य: क्या हम भी हैं भागीदार? पढ़ें स्वामीजी का संदेश”

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर।मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा “गोवंश रक्षा वर्ष” घोषित किए जाने के तहत जनपद पंचायत सुसनेर के समीप श्री कामधेनु गो अभयारण्य में एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 310वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा पर संगम स्नान के समान पुण्य गौसेवा और गौदान से भी प्राप्त किया जा सकता है, क्योंकि गोमाता के चरणों में सभी तीर्थों का फल मिलता है।स्वामीजी ने गोवध के पाप में सभी भारतीयों की भागीदारी को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकारें गोवध के लाइसेंस देकर और घरों से छोड़े गए गोवंश के कारण यह पाप बढ़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार, घर से गोवंश निकालना गोहत्या के समान पाप है, जिसकी मुक्ति गौसेवा से संभव है।माघ पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती पर स्वामीजी ने सामाजिक समरसता और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

⏩ स्वामीजी ने मध्यप्रदेश के गोपालन मंत्री लखन जी पटेल का उदाहरण देकर बताया कि वे भारत के ऐसे गो प्रेमी है जो अपने घर पर भारतीय नस्ल की थारपारकर गोमाता की सेवा करना चाहते है ,यदि उनसे प्रेरणा लेकर देश एवं राज्यों के सभी मंत्री भी गौसेवा की भावना रखेंगे तो मेरे देश की एक भी गोमाता निराश्रित नहीं घूमेगी । 310 वें दिवस पर उत्तरप्रदेश के हरदोई (प्रह्लादपुरी ) से श्री अमरनाथ गुप्ता, मुन्नू सिंह ,श्री गिरीश दीक्षित,श्री आदेश सिंह ,श्री संजय बाबू एवं कमला ने हरदोई में एवं रतलाम के अंकित यादव ने रतलाम में एवं भारतीय किसान संघ के आगर तहसील अध्यक्ष श्री श्याम सिंह ने आगर में गो चिकित्सालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया ।श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ,कामधेनु गो अभयारण्य ,धेनु देवी फाउंडेशन एवं दृष्टिदेवी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें ग्वाल प्रशिक्षण शिविर के द्वादश दिवस पर प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं एक एक गोष्ठ की व्यवस्थाओं को संभालकर ग्वालों से विधिवत गौसेवा कार्य का किया ।

⏩ 310 वे दिवस पर चुनरी यात्रा उत्तरप्रदेश के प्रह्लादपुरी (हरदोई) एवम् मध्यप्रदेश से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 310 वें दिवस पर चुनरी यात्रा  उत्तरप्रदेश के हरदोई (प्रह्लादपुरी ) श्री अमरनाथ गुप्ता के परिवार से उनके साथ पधारे मुन्नू सिंह जी,श्री गिरीश जी दीक्षित,श्री आदेश जी सिंह ,श्री संजय बाबू एवं कमला कांत एवं रतलाम से अंकित यादव,उज्जैन से पवन राव,एवं आगर से चंद्रशेखर पाटीदार एवं शिवराज सिंह ने सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!