देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइटस्पेशल रिपोर्ट

CM कार्यालय का बड़ा आदेश! : अधिवक्ता की शिकायत और दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा: नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी का डिमोशन! जानें पूरा सच, केवल जनमत जागरण पर!”

क्या रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग के आरोपों पर होगा बड़ा खुलासा?

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क @ आगर-मालवा:: नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी (अब पटवारी) पर हुई कार्रवाई की असली वजह आखिरकार सामने आ गई है। पहले यह समझा गया था कि कलेक्टर ने स्वेच्छा से एक्शन लिया, लेकिन हकीकत यह है कि यह कदम अधिवक्ता भागीरथ देवड़ा द्वारा की गई गंभीर शिकायतों और उनके द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर उठाया गया। देवड़ा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में चंद्रवंशी पर “पद का दुरुपयोग, फर्जी राशन कार्ड जारी करने और रिश्वतखोरी के” आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजस्व आयुक्त को जांच के निर्देश दिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि जनमत जागरण को यह सच्चाई तब पता चली जब अधिवक्ता भागीरथ देवड़ा ने राजस्व आयुक्त द्वारा उन्हें दिए गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराए। इन दस्तावेजों में यह स्पष्ट हुआ कि कलेक्टर ने यह कदम केवल मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उठाया था। आपको बता दें कि अधिवक्ता देवड़ा द्वारा की गई शिकायत में 400 फर्जी राशन कार्ड, विवादित भूमि का नामांतरण, और रिश्वतखोरी के सनसनीखेज आरोपों लगाएं , जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है।

अधिवक्ता भागीरथ देवड़ा और उनके द्वारा की गई शिकायत के बाद जारी भोपाल से मुख्यमंत्री कर्यालय व आयुक्त के यहां से जारी पत्र

🔴 मुख्यमंत्री कार्यालय से राजस्व आयुक्त को पत्र भेजा गया ! :: मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा “विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी” के हस्ताक्षर से राजस्व आयुक्त को पत्र भेजा गया, जिसमें अरुण चंद्रवंशी पर “पद का दुरुपयोग करते हुए जांच प्रतिवेदन के नाम पर रिश्वत मांगने” का आरोप है। यह पत्र 22 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि “निर्वाचन आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।”

🔴 अधिवक्ता भागीरथ देवड़ा की शिकायत के मुख्य बिंदु: 400 फर्जी राशन कार्ड:बड़ोद तहसील की झोंटा और बीजानगरी उप तहसील में अरुण चंद्रवंशी ने करीब 400 लोगों के गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाए, जिनकी वैधता केवल एक वर्ष के लिए निर्धारित की गई थी।

👉 अधिवक्ता भागीरथ देवड़ा का कहना है, "देश में ऐसा कोई नियम नहीं है जो 1 वर्ष के लिए गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाए जाने की अनुमति देता हो। यह नियमों का उल्लंघन और फर्जीवाड़े की श्रेणी में आता है।"

🔴 विवादित भूमि का नामांतरण:अरुण चंद्रवंशी पर एक विवादित भूमि का नामांतरण करने का आरोप भी है, जिसे पूर्व पीठासीन अधिकारियों ने खारिज कर दिया था और मामला न्यायालय में लंबित था । बावजूद इसके, “चंद्रवंशी ने निजी स्वार्थ के लिए नामांतरण कर दिया,” ऐसा आरोप देवड़ा ने लगाया है।

👉 रिश्वतखोरी का सनसनीखेज आरोप: अधिवक्ता देवड़ा का दावा है कि “अरुण चंद्रवंशी ने पट्टे की भूमि विक्रय की अनुमति का प्रतिवेदन के बदले ₹25000 की रिश्वत मांगी थी। ” — चंद्रवंशी ने कथित रूप से कहा, “मुझे शासन से सिर्फ एक चपरासी मिला है, अपने काम के लिए प्राइवेट लोगों को रखना पड़ता है और उनकी तनख्वाह की व्यवस्था आप जैसे वकीलों से ही होती है।”

मुख्यमंत्री कार्यालय का पत्र: न्याय की उम्मीद या औपचारिकता? मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि “निर्वाचन आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।”इस पत्र की प्रतिलिपि: राजस्व आयुक्त मध्यप्रदेश को भेजी गई, ताकि उचित जांच और कार्यवाही हो सके। आयुक्त, उज्जैन संभाग को भी इसकी सूचना दी गई है। अधिवक्ता भागीरथ देवड़ा को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है, ताकि उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी मिल सके ।

👉 क्या होगी निष्पक्ष जांच? — मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या अरुण चंद्रवंशी के खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी? क्या रिश्वतखोरी, फर्जी राशन कार्ड घोटाला और विवादित भूमि के नामांतरण के आरोपों की गहन जांच की जाएगी या फिर यह मामला भी राजनीतिक दबाव में दब जाएगा?

👉 अरुण चंद्रवंशी की प्रतिक्रिया का इंतजार! ▪️अब तक अरुण चंद्रवंशी की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उनका पक्ष जानने के लिए जनमत जागरण की टीम ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई बयान नहीं आया है। क्या वे इन आरोपों को साजिश बताकर खारिज करेंगे या फिर अपने बचाव में ठोस सबूत पेश करेंगे?

👉 विशेषज्ञों की राय: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आरोप साबित होते हैं, तो यह मामला राज्य प्रशासन में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का एक बड़ा उदाहरण बन सकता है। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि “यह जांच राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हो सकती है।”

👉 पूरा सच जानने के लिए पढ़ते रहिए जनमत जागरण...
🔹क्या अरुण चंद्रवंशी वाकई दोषी हैं या उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा गया है?
🔹क्या मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद सच्चाई सामने आएगी या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब आने बाकी हैं। 🖋️ जुड़े रहिए जनमत जागरण के साथ, हम आपको देंगे इस मामले का हर अपडेट सबसे पहले!

Related Articles

error: Content is protected !!