एक्सक्लूसिव रिपोर्टआगर मालवादेशब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेशविश्लेषणात्मक ग्राउंड रिपोर्टस्पाट लाइट

“शिवरात्रि से पहले टकराव, फिर कैसे निकला हल कैसे बना संतुलन? “Special Coverage” के साथ पढ़ें जनमत जागरण की “Ground Report”

"प्रशासन की सूझबूझ से टला विवाद: छतरियों में जलाभिषेक भी हुआ और शांति भी बनी रही!"

जनमत जागरण @ सोयतकलां। महाशिवरात्रि पर्व के एक दिन पूर्व नगर परिषद की सफाई टीम द्वारा नगर के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही थी। इसी क्रम में जब टीम अंधेरिया बाग स्थित प्राचीन छतरियों के आसपास सफाई कर रही थी, तब स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोका गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने तत्परता से हस्तक्षेप किया और देर रात दोनों पक्षों की बात सुनकर समाधान निकाला।

प्रशासन की देखरेख में बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर सोयतकलां नगर में अंधेरिया बाग स्थित लगभग दो सदी पुरानी प्राचीन तीनों छतरी में विराजमान शिवलिंग की सुबह जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई ।

प्रशासन की पहल से मंगलवार सुबह 6:30 बजे नगर परिषद के सहयोग से प्राचीन छतरियों की सफाई करवाई गई। इसके पश्चात नगर के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की उपस्थिति में छतरियों में विराजित शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजन किया।

🟨 संवाद से निकला समाधान :: अपर कलेक्टर – आर पी वर्मा , संयुक्त कलेक्टर – मिलिंद ढोके, एडिशनल एसपी – सुश्री निशा रेड्डी , एसडीओपी – देवनारायण यादव तहसीलदार – श्री सैनानी, नायब तहसीलदार राजेशश्रीमाल, थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पूरी रात स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। अधिकारियों ने सभी पक्षों से संवाद कर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला ताकि किसी की धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे।

🟨 क्या था मामला? :: सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद की टीम जब प्राचीन छतरियों की सफाई कर रही थी, उसी समय कुछ स्थानीय लोगों ने सफाई कार्य पर आपत्ति जताई, जिसके चलते विवाद हुआ। प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए सभी पक्षों से चर्चा की और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला।

👉प्रशासनिक अधिकारियों से जब जनमत जागरण से बातचीत की तो चर्चा में बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने संवाद के माध्यम से दोनों पक्षों को सुना और आपसी सहमति से मामले का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि समन्वय और संवाद से ही हर विवाद का हल संभव है, और प्रशासन ने इसी नीति के तहत कार्य किया।

  • 🟨 प्रशासन की अपील ::संयुक्त कलेक्टर ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से सभी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग किया जा रहा है।
🟨  सूत्रों से पता चला कि...  महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व नगर परिषद द्वारा मंदिरों की सफाई की जा रही थी, जिस दौरान अंधेरिया बाग स्थित प्राचीन छतरियों के पास सफाई कार्य रोका गया और विवाद की स्थिति बनी। प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से चर्चा की और समाधान निकाला। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को सुबह 6:30 बजे नगर परिषद के सहयोग से छतरियों की सफाई करवाई गई, जिसके बाद प्रशासन की उपस्थिति में स्थानीय नागरिकों ने शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन किया, और मामला शांतिपूर्वक सुलझा।

Related Articles

error: Content is protected !!