अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

क्या आपने कभी ऐसा विवाह देखा है? 6000 गौमाताओं की साक्षी में संपन्न हुआ अनोखा पाणिग्रहण संस्कार – पढ़ें यह ई-रिपोर्ट

जनमत जागरण @ सुसनेर। धार्मिक आस्था, गोसेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत एक भव्य विवाह समारोह सुसनेर में आयोजित हुआ। इस आयोजन में ठाकुरजी (राधा लड्डू गोपाल जी महाराज) के साथ दो गरीब कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उज्जैन के अनिल जी राजपुरोहित (राधा जी के धर्मपिता) एवं सुसनेर के मोहन जी राठौर (लड्डू गोपाल जी के धर्मपिता) सहित दोनों परिवारों ने विवाह संपन्न कराया। इस पावन अवसर पर आगर के लोकप्रिय विधायक माधव सिंह मधु जी गहलोत एवं इंदौर के गोसेवक मनीष जी गुप्ता परिवार भी उपस्थित रहे।

गौमाताओं की साक्षी में निकली भव्य बारात ::प्रातः कालीन शुभ वेला में ठाकुर जी एवं दो दूल्हों की बारात गाजे-बाजे के साथ कामधेनु गो अभयारण्य पहुंची। बारात का स्वागत वधू पक्ष एवं ग्वाल-बालों द्वारा माला पहनाकर और पुष्प वर्षा से किया गया। कथा पांडाल के मुख्य द्वार पर तोरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अनोखे विवाह की विशेषता यह रही कि यह 6000 से अधिक गौमाताओं की प्रत्यक्ष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विधिवत विवाह संस्कार एवं प्रमुख यजमानों का आशीर्वाद :: विवाह संस्कार पंडित राहुल जी द्वारा पूरी विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान वर्षभर की कथा एवं भोजन प्रसादी के मुख्य यजमान अहमदाबाद के श्री चिमन भाई अग्रवाल परिवार ने ठाकुर जी एवं वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस आयोजन में मीनाक्षी जी अग्रवाल, अनिल कुमार जी गुप्ता, विष्णु जी अग्रवाल, दिनेश जी गुप्ता, मंजू जी गुप्ता, वरुण जी गुप्ता, दशरथ जी पटेल, पुरुषोत्तम जी पित्रोदा, विनीता बेन सोनावत एवं पायल जी अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के कार्यकारी अधिकारी आलोक सिंहल ने विवाह समारोह में वर एवं वधू पक्ष का आभार जताया।

महाशिवरात्रि पर होगा शिव दरबार की प्राण प्रतिष्ठा एवं कन्याओं का विदाई समारोह :: 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान गोपालेश्वर महादेव एवं उनके साथ “शिव दरबार” की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सायं 2 बजे दोनों कन्याओं का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।

गोरक्षा दल ने 7 नंदी बाबाओं की जान बचाई, संतों ने की सराहना :: इस दौरान स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गोरक्षा दल पिडावा एवं डग की टीम द्वारा आगर जिले के सुसनेर तहसील के बड़ा देहरिया क्षेत्र में गौवंश तस्करों को रंगे हाथ पकड़ने पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने गौ सेवक बाहदुर सिंह सिसोदिया, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख पिडावा करण सिंह, बजरंग दल जिला सह संयोजक गजानंद जी शर्मा, जवान सिंह जी (गौ रक्षा प्रमुख डग), आत्माराम जी एवं भूपेंद्र सिंह डग का आभार जताते हुए कहा कि इन वीर गोसेवकों ने महाशिवरात्रि से पूर्व भगवान शंकर के वाहन 7 नंदी बाबाओं की जान बचाकर अत्यंत श्रेष्ठ कार्य किया है।

गौसेवा का महत्व – जब तक गौमाता सुखी नहीं, संसार सुखी नहीं!महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि देश में विधर्मी गौहत्या को बढ़ावा देते हैं, लेकिन हिंदू भी अपने घर से गाय माता को बाहर निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर हिंदू अपने घर में एक गौमाता बांध ले, तो एक दिन पूरी दुनिया गाय को प्रणाम करेगी। उन्होंने चारों वेदों, 18 पुराणों, महाभारत एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि –”चाहे कोई कितना भी दान, तप, यज्ञ, जप, पूजा-पाठ कर ले, जब तक भू-मंडल पर गौमाता सुखी नहीं होगी, तब तक संसार के सुखी होने के सारे उपाय व्यर्थ हैं।” इस भव्य आयोजन के 323वें दिवस पर सैकड़ों भक्त, संत एवं गौशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

⏩ 323वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 323 वें दिवस पर मेवाड़ के समस्त तेली समाज,यूपी के फरुकाबाद के कायमगंज से साधना दुबे पत्नी श्री स्व. महेश चंद दुबे,पिड़ावा तहसील के ओसाव- श्री कृष्ण गौशाला ,आगर जिले के डाबला खांम के समस्त गोभक्त,डाबली के समस्त गोभक्त एवं मेवाड़ के राजसमंद से जेठुसिह राजपुरोहित,गोपाल सिंह-राजपुरोहित,बाबुसिह-राजपुरोहित,सुरेश जी कुमावत, कान जी गर्ग,गुलाब सिंह एवं ललित जी टेलर खनोटा,मोड़ी,पायली,जाग,जामुनिया,हरि नगर, पीपलिया नानकार,ओडिया खेडी- गोपाल गौशाला व झालावाड़ के गोविंदपूरा के गोभक्तो  ने सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

👉 क्या आपने कभी ऐसा अनोखा विवाह देखा है? हमें कमेंट में बताएं!

Related Articles

error: Content is protected !!