ब्रेकिंग न्यूजआगर मालवामध्यप्रदेश

MP ब्रेकिंग न्यूज़ : शिवरात्रि महोत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 21 घायलों में ज्यादातर महिला और बच्चे शामिल, 5 गंभीर घायल

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर।महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर श्री कामधेनु गो अभयारण्य, सालरिया में आयोजित गोकथा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में सालरिया गांव के 21 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।

👉 कैसे हुआ हादसा? घटना उस समय घटी जब प्रवचन सुनकर अपने गांव लोट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन सालरिया गांव में प्रवेश कर ही रहा था कि अचानक असंतुलित होकर पलटी खा गया। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीण और गो अभयारण्य के लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

👉 घायलों का हाल :: गंभीर रूप से घायल 21 लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल सुसनेर लाया गया, जहां डॉक्टर अखिलेश बागी, डॉ. नीलम जैन और मेडिकल स्टाफ द्वारा सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया । प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर किया गया।

👉 हादसे में कौन-कौन घायल? घायलों में 5 पुरुष और शेष महिलाएं शामिल हैं।7 बच्चे (उम्र 3 से 13 वर्ष) भी इस दुर्घटना का शिकार हुए।

👉 सुसनेर थाना प्रभारी केसर राजपूत का बयान:“श्री कामधेनु गो अभयारण्य, सालरिया में प्रवचन सुनने गए सालरिया गांव के श्रद्धालु पिकअप वाहन से लौट रहे थे। जब वाहन सालरिया गांव के पास पहुंचने ही वाला था, तभी असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में सभी 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार से पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

👉 प्रशासन और समाज की भूमिका :हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन, ग्रामीणों और अभयारण्य प्रबंधन ने त्वरित सहायता प्रदान की।

 इस दुर्घटना ने यात्रा सुरक्षा सावधानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 क्या यह हादसा लापरवाही का नतीजा था?
👉 क्या धार्मिक आयोजनों में यात्रा सुरक्षा व सावधानी को लेकर और अधिक सतर्कता की जरूरत है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!