देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पेशल रिपोर्ट

जानिए, महाशिवरात्रि पर कैसे गूंज उठा सुसनेर – शिव बारात से जयमाला तक के भव्य दृश्य!

🚩 शिव पार्वती विवाह के पर्व महाशिवरात्रि पर जयमाला पहनाकर पार्वती के हुए शिव श्री मनकामनेश्वर सेवा मंडल समिति ने शिव बारात का किया आयोजन
🚩 संघघोष, ढोल-ढमाके, नाचते-झूमते श्रद्धालु के साथ बग्गी में सवार शिव स्वरूप पात्र की निकली बारात

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर । सृष्टि के आदि योगी, भक्तों के आराध्य भगवान शिव और शक्ति स्वरूपा माता पार्वती के दिव्य मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि सुसनेर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। शिव बारात के संग भक्ति की धारा बही, और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। नृत्य, संगीत, पुष्पवर्षा और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में शिव-पार्वती विवाह की पावन रस्में संपन्न हुईं। इस अनोखी आध्यात्मिक यात्रा ने भक्तों को अलौकिक आनंद से भर दिया, मानो स्वयं कैलाश से शिवशंकर नगरवासियों को आशीर्वाद देने पधारे हों।

🚩 बुधवार को महाशिवरात्रि यानी शिव पार्वती विवाह के उत्सव को नगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री मनकामनेश्वर सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में रात्रि 8 बजे स्थानीय रेस्ट हाऊस से सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर शिव बारात निकाली गई। ढाेल-ढमाके और आतिशबाजी के साथ निकली इस भव्य बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी बाराती बनकर के शामिल हुएं।

🚩 संघ घोष रहा शामिल - शिव बारात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोष (बैंड) ने शामिल होकर सभी को गौरवान्वित किया। बारात का नगरवासियों ने अपने घर-प्रतिष्ठान के द्वार पर स्वागत कर महादेव-पार्वती जी का पूजन अर्चन किया। समिति के मीडिया प्रभारी राकेश बिकुन्दिया ने बताया कि ढोल ढमाकों की थाप पर नाचते झूमते श्रद्धालुओं के साथ पुष्प वर्षा के बीच बग्गी में सवार भगवान शिव स्वरूप पात्र की बारात श्री मनकामेश्वर महादेव मन्दिर पहुँची। 

🚩जय माला कर पूर्ण किया विवाह का प्रसंग-  बारात श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद अतिथियो ने भगवान शिव का पूजन किया। बड़ी सँख्या मे श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जयमाला के साथ शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सम्पन्न कराया गया। हर-हर महादेव के जय घोष व श्रद्धालुओं की तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गुंजायमान हो उठा। उसके बाद महाआरती कर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बालिकाओ ने सनातन धर्म पर आधारीत नृत्य की प्रस्तुति दी।

 🟨 ये रहे मोजूद - आयोजन में क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, बद्रीलाल सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वरसिंह कांवल, दिलीप जैन, जितेन्द्र साँवला, अर्जून जादमें, सामाजिक कार्यकर्ता सुनिल बांगड, कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार, अशोक जैन, मांगीलाल शर्मा व तहसीलदार विजय सेनानी, थाना प्रभारी केसर राजपूत, कस्बा पटवारी मोहित नागर, शिव पाटीदार एवं बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

Related Articles

error: Content is protected !!