“क्या गोमाता की रक्षा के लिए युवाओं को बनना होगा सुभाषचंद्र बोस?” – जानिए राधा वत्स जी महाराज का संदेश

“09 मार्च को विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में कौन सा ऐतिहासिक संदेश देंगे कमल किशोर जी नागर?”
क्या गोमाता के सम्मान के लिए देश में नई क्रांति की जरूरत?
जनमत जागरण @ सुसनेर। एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 333वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती ने कहा कि “भगवती गायमाता की कृपा से ही सृष्टि संभव है, लेकिन सृष्टि सुखमय और सुरक्षित बनी रहे, इसके लिए गायमाता की सेवा दिव्य और श्रेष्ठ तरीके से होनी चाहिए।”
उन्होंने बताया कि द्वादश फाउंडेशन की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई है, जो गायमाता को सात प्रमुख सुख—आहार, आश्रय, औषधि, आदर, आनंद, आलिंगन और आज़ादी देने हेतु कार्यरत हैं। इसी क्रम में धेनु देवी फाउंडेशन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि यह फाउंडेशन ग्वालों को प्रशिक्षण देकर गायमाता की सेवा के लिए प्रेरित करता है और चिकित्सा कर्मियों को श्रद्धा भाव से गोमाता की चिकित्सा का प्रशिक्षण देता है।

🟨 09 मार्च को विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में जुटेंगे गौसेवक और किसान!
स्वामीजी ने बताया कि मालवा माटी के गौसेवक संत परम पूज्य कमल किशोर जी नागर 09 मार्च, रविवार को विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में आशीर्वाद देने के लिए पधार रहे हैं। इसी दिन मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के 350 प्राकृतिक कृषि करने वाले किसान भी भोपाल से आ रहे हैं, जो ऋषि कृषि सम्मेलन में भाग लेंगे।
इस अवसर पर महाशिवरात्रि पर्व पर राधा-कृष्ण युगल सरकार का विवाह उत्सव भी आयोजित होगा, जिसमें वे पहली बार फगफेरे के लिए गो अभयारण्य में पधारेंगे।
🟨 क्या गोमाता की रक्षा के लिए नया आंदोलन खड़ा होगा?
धेनु देवी फाउंडेशन के प्रमुख राधावत्स जी महाराज ने कहा कि जिस गायमाता को शास्त्रों में त्रिलोक की माता कहा गया है, उसी के लिए आज संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “जिस तरह सुभाषचंद्र बोस ने युवाओं से ‘खून दो, आज़ादी लो’ का नारा दिया था, उसी तरह अब ग्वाल शक्ति सेना और धेनु शक्ति संघ के माध्यम से गोमाता की रक्षा के लिए एक नई क्रांति की आवश्यकता है।”
🟨 सम्मानित होंगे गो-रक्षकों के प्रहरी!
🔹 श्री कामधेनु गोपाल गोशाला सेवा संस्थान सुमेल के अध्यक्ष श्री सोहन लाल शर्मा, श्रीमती पुष्पा देवी, अजीत शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती गायत्री दाधीच, लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
🔹 श्री बालाजी गौ सेवा धाम, दतैड़ी पिलखुवा (हापुड़) से अभय अग्रवाल, श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल एवं लक्ष अग्रवाल के अलावा बद्रीलाल राठौर (सलोतीया) और राजेश कुमार राठौर (पिड़ावा) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
🔹 उज्जैन पुलिस द्वारा गो-तस्करों पर की गई सख्त कार्रवाई के लिए 09 मार्च को कथा के दौरान जांबाज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

⏩ गोकृपा कथा के 333वें दिवस पर सिक्किम और उत्तरप्रदेश से भव्य चुनरी यात्रा, गोमाता के चरणों में समर्पित हुई आस्था :: गोकृपा कथा के एक वर्षीय आयोजन के 333वें दिवस पर श्रद्धा और समर्पण की अनूठी झलक देखने को मिली, जब सिक्किम के भारत-चाइना सीमा पर देशसेवा कर रहे लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा अपने परिवार सहित भगवती गोमाता की चुनरी यात्रा लेकर पहुंचे। उनके साथ उनके दादा-दादी श्री सोहनलाल शर्मा एवं श्रीमती पुष्पा देवी, माता-पिता अजीत जी शर्मा एवं श्रीमती सीमा शर्मा, और श्रीमती गायत्री जी दाधीच ने भी इस पुण्य कार्य में सहभागिता की।इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले से आईआईटी इंजीनियर अभय अग्रवाल भी अपनी धर्मपत्नी आकांक्षा अग्रवाल एवं पुत्र लक्ष अग्रवाल के साथ इस पावन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गोकृपा कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को श्रद्धा-पूर्वक चुनरी ओढ़ाई, पूजन-अर्चन किया और स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में, सभी श्रद्धालुओं ने गो पूजन कर यज्ञशाला की परिक्रमा की एवं गोष्ठ में गोसेवा कर गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।यह दिव्य आयोजन गोभक्ति, राष्ट्रसेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम बना, जिसमें समर्पित हृदयों ने गोमाता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
📡 यह भव्य आयोजन आस्था चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।



