केसे हुआ 700 नंदियों की तस्करी का पर्दाफाश? 👉 कौन हैं इन तस्करों के पीछे के असली चेहरे?जानिए पूरा सच!

केसे हुआ 700 नंदियों की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ? जानिए पूरी कहानी
जनमत जागरण @ सुसनेर। मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर गो तस्करों की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। गौसेवकों की सतर्कता से 700 नंदियों को तस्करों के चंगुल से बचा लिया गया। स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने जानकारी दी कि एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 347वें दिवस पर गौभक्तों को इस गुप्त सूचना मिली कि झालावाड़ जिले के पिड़ावा तहसील स्थित गर्दनखेड़ी गांव में 700 नंदियों को झाबुआ ले जाया जा रहा है।
गौभक्त पहुंचे मौके पर, तस्करी का नाटक बेनकाब
गौसेवक जब छद्मवेश में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक मंदिर में शराब की बोतलें खोलकर भजन-कीर्तन का नाटक किया जा रहा था। मध्यरात्रि को तेज गति से एक बोलेरो पिकअप में 5-5 नंदियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। गौसेवकों ने कोटड़ी के पास इन वाहनों को रोका। जब पुलिस प्रशासन से जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि यह नंदियां खेती के लिए ले जाई जा रही हैं।
गौसेवकों की सतर्कता से 400 नंदियां अभयारण्य पहुंचीं
गौभक्तों की सूझबूझ से 700 में से 300 नंदियां किसानों के पास सुरक्षित पहुंचाई गईं, जबकि शेष 400 नंदियों को गो तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर सालरिया गो अभयारण्य भेजा गया। इस अभियान में गौ रक्षा दल झालावाड़, गौ रक्षा कमांडो फोर्स, गो पुत्र सेना, गो अभयारण्य टीम और आगर मालवा गौ रक्षा दल सहित विभिन्न संगठनों के गौसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गोवंश रक्षा वर्ष और वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव का समापन
स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा गोसंरक्षण के लिए घोषित ‘गोवंश रक्षा वर्ष’ के तहत चल रहे ‘एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव’ का समापन 25 मार्च, पाप मोचनी एकादशी के दिन होगा। इस दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन होगा।

चुनरी यात्रा और गो पूजन का आयोजन
347वें दिवस पर गुजरात के कर्णावती से सुरेखा महाराज, भक्ति पंड्या और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मालवीय सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चुनरी यात्रा लेकर पहुंचे। कथा मंच पर भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया गया। इसके बाद यज्ञशाला की परिक्रमा और गोसेवा कर सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।
👉 क्या गो तस्करी की यह साजिश कोई बड़ी योजना का हिस्सा थी?
👉 कौन हैं इन तस्करों के पीछे के असली चेहरे?
👉 प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करेगा?
जनमत जागरण पर बने रहें, हम जल्द ही इस मामले की गहराई से पड़ताल करेंगे।



