जानिए! सालरिया में सीएम मोहन यादव क्यों मनाएंगे अपना जन्मदिन?स्वामीजी ने किया खुलासा—गौसेवा से जुड़े रहस्यमयी स्वास्थ्य लाभ!

जनमत जागरण @सुसनेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 25 मार्च, पाप मोचनी एकादशी के शुभ अवसर पर अपना 61वां जन्मदिवस विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य, सालरिया में मनाएंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं, जिनमें गो अभयारण्य के लिए सड़क मार्ग और अन्य सुविधाओं की घोषणा शामिल हो सकती हैं।
गोसेवा से दूर होती हैं गंभीर बीमारियां?
श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित गो अभयारण्य में एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 350वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि गौ माता की सेवा से टीबी और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गौ घृत मर्दन (घी की मालिश) सभी ब्यूटी क्रीम से बेहतर है और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अमृततुल्य है।

भारत में बढ़ती बीमारियों का रहस्य क्या?
स्वामीजी ने कहा कि संस्कारों की कमी के चलते भारत में नई-नई बीमारियां बढ़ रही हैं। टीबी (तपेदिक) इसका प्रमुख उदाहरण है, जो आज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार एक वैश्विक महामारी बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 140 साल पहले भारत में टीबी नामक कोई बीमारी नहीं थी। आज हर साल भारत में 20 से 30 लाख लोग इस बीमारी से मर रहे हैं, और विश्व के 30% टीबी मरीज भारत में ही पाए जाते हैं।
क्या गो अभयारण्य में होगी बड़ी घोषणाएं?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर ननोरा, श्यामपुरा, सेमली, सालरिया और मेदपुर क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है। मुख्य रूप से गो अभयारण्य तक सड़क मार्ग निर्माण और अन्य विकास कार्यों की सौगात मिल सकती है।
350वें दिवस पर भव्य चुनरी यात्रा!
इस अवसर पर 350 चुनरी यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश के गौ भक्तों ने भाग लिया। शासन की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा जी भलावे और एसडीएम महोदया (आगर) भी शामिल हुए। सभी ने गौ पूजन, यज्ञशाला की परिक्रमा और गौसेवा के साथ गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।
अब सवाल यह उठता है—क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह यात्रा केवल गौसेवा तक सीमित रहेगी या क्षेत्र के विकास के लिए कोई बड़ा ऐलान होगा? जानिए 25 मार्च को…



