“गोसेवा के आधुनिक भामाशाह! 🏵️ | एक साल तक गोआराधना के यजमान बने चिमन भाई अग्रवाल – जानिए उनके अद्भुत योगदान की कहानी!”

जनमत जागरण @ सुसनेर
गोसेवा के क्षेत्र में जब भी समर्पण, त्याग और निस्वार्थ भाव की बात होगी, तब अहमदाबाद के चिमन भाई अग्रवाल का नाम आदर और सम्मान के साथ लिया जाएगा। जिस तरह इतिहास में भामाशाह ने अपने संपूर्ण धन को राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया था, उसी तरह चिमन भाई अग्रवाल ने मध्यप्रदेश में गोवंश रक्षा के लिए अपने संसाधन, श्रम और भावनाओं को समर्पित कर दिया। वेदविहित गोआराधना और सेवा के एक विराट आयोजन—वर्षभर चले वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव—के मुख्य यजमान के रूप में उन्होंने अपने तप, त्याग और आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवंश रक्षा वर्ष के इस महायज्ञ में चिमन भाई अग्रवाल की भूमिका को नमन करते हुए कहा—
“चिमन भाई जैसे भक्त और दानवीर सनातन संस्कृति की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने न केवल गोसेवा की अलौकिक साधना में तन, मन, धन से योगदान दिया, बल्कि संपूर्ण समाज को प्रेरणा भी दी कि हमारी संस्कृति में गोमाता के प्रति क्या भाव होना चाहिए।”
गोआराधना के दिव्य आयोजन का यजमान—एक मौन दानदाता

👉 एक वर्ष तक चले इस अभूतपूर्व आयोजन में
✅ प्रतिदिन यज्ञ, हवन, गोसंवर्धन अनुष्ठान
✅ सैकड़ों संतो, गोभक्तों और धर्मप्रेमियों का सत्संग
✅ भोजन, भजन और महाप्रसाद की दिव्य व्यवस्था
✅ आस्था चैनल पर सतत प्रसारण—जिसका संपूर्ण व्यय स्वयं चिमन भाई अग्रवाल ने वहन किया
चिमन भाई अग्रवाल न केवल एक दानदाता हैं, बल्कि मौन दान के सिद्धांत पर चलने वाले ऐसे महापुरुष हैं, जिनका ध्येय मात्र पुण्य संचय नहीं, बल्कि समाज को एक नई दिशा देना है। वे चाहते हैं कि भारत में गोवंश रक्षा केवल एक विचार न रहकर जन-जन की आस्था का आधार बने।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा—
“गो-अभ्यारण्य अब केवल एक संरक्षित स्थान नहीं, बल्कि गोतीर्थ बन गया है, और इस विराट यज्ञ में चिमन भाई अग्रवाल का योगदान अमूल्य है। मध्यप्रदेश सरकार इस अद्वितीय समर्पण को सदा स्मरण रखेगी।”
महामहोत्सव के 351वें दिवस पर विशेष अतिथियों की उपस्थिति
👉 इस आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें भानपुरा पीठ के युवाचार्य वरुणेंद्र तीर्थ जी महाराज, मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गीतम जी टेंटवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), आगर मधु सिंह गहलोत , सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार ‘बापू ‘ , श्रीमती मीना कंवर , खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह , पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार , पूर्व विधायक बद्रीलाल सनी , पूर्व विधायक फूलचंद वैदिया, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके साथ ही अहमदाबाद एवं कोलकाता से पधारे समीर गुप्ता, सत्यनारायण राठी, श्रीमती इंद्रमणी राठी तथा सजीवन लाइफ से नीतू बेन (राजकोट) भी इस आयोजन का हिस्सा बने। श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, CEO अंबालाल सुथार, प्रबंध न्यासी आलोक सिंहल, क्षेत्रीय निदेशक ब्रह्मदत्त व्यास समेत अनेक धार्मिक एवं सामाजिक विभूतियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया।
भविष्य में गोसेवा की नई योजनाएं
✅ मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गो-अभ्यारण्य को अब गोतीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
✅ यहां ग्वाल प्रशिक्षण केंद्र और गुरुकुल की स्थापना होगी।
✅ पूरे प्रदेश में गोसंरक्षण के लिए उद्योगपतियों और समाजसेवियों को प्रेरित किया जाएगा।

ऐसे दिव्य आयोजन के लिए सतत समर्पित रहने वाले चिमन भाई अग्रवाल और समस्त यजमान परिवार को नमन! 🙏🐄
📌 समाचार को पूरा पढ़ें: 🔗 क्लिक करें
📌 अपनी राय कमेंट में जरूर दें!



