IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

अकबर ने दादूदयाल जी के प्रवचनों से गौहत्या रोकी थी, अब मोदी जी भी मानेंगे गोसेवकों की बात – स्वामीजी

जनमत जागरण @ सुसनेर। श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य (मालवा) में एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के उपसंहार उत्सव के सप्तम दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने गौमाता की सेवा को संपूर्ण सृष्टि की सेवा बताते हुए कहा कि जैसे संत दादूदयाल के प्रवचनों से अकबर ने गौहत्या बंद की थी, वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी जी भी गोभक्तों की भावना का मान रखेंगे।

उन्होंने कहा कि जीवन में गोमाता को आत्मसात करना चाहिए। यदि घर में गाय नहीं रख सकते तो चित्र या प्रतीक रखकर श्रद्धा प्रकट करें। अब तो सिलेंडर भी गोमय से बनने लगे हैं, और भविष्य में बाइक भी गोमय गैस से चलेगी। उन्होंने गोमाता को हर कार्य में शामिल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, अजमेर महिला मोर्चा अध्यक्ष मुकेश कुंवर राठौड़ सहित अनेक संत, सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में अष्ट कन्याओं का पूजन, गोसेवा, चुनरी यात्रा और महाप्रसाद जैसे आयोजन हुए।

स्वामीजी ने बताया कि 9-11 अप्रैल को तीन दिवसीय गो आधारित कृषि प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बंशीगिर गोशाला के गोपाल भाई सुथारिया मार्गदर्शन करेंगे।


Related Articles