अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवाकृषिमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

जैव विविधता बचाने की मुहिम को नई दिशा मिली! – जानिए कैसे गो अभयारण्य बन रहा है पर्यावरण का प्रहरी


🌿 जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सशक्त पहल

📍 श्री कामधेनु गो अभयारण्य, सालरिया में संगोष्ठी आयोजित

सुसनेर |
पर्यावरणीय संतुलन और जलवायु अनुकूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने हेतु श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया में एक विचारशील संगोष्ठी आयोजित हुई। यह आयोजन ईक्विलीब्रीयम प्रा. लि., सजीवन लाइफ प्रा. लि. और श्री गोधाम महातीर्थ – पथमेड़ा के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य था—स्थानीय पौधों के रोपण से कार्बन क्रेडिट की प्रक्रिया को समझाना, जैव विविधता को बढ़ावा देना, कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उपायों पर चर्चा करना और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका के अवसरों से जोड़ना।

कार्यक्रम में गो अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा, जनपद सुसनेर के CEO राजेश शाक्य, उद्यानिकी विभाग से अर्जुनसिंह राजपूतमुकेश कुमार सैनी, वन विभाग से सुरेश प्रजापतिजितेन्द्र गौर सहित आस-पास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं क्षेत्रीय किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसी तरह ईक्विलीब्रीयम से मैत्री पटेल एवं पंकज रौथान तथा सजीवन लाइफ से डॉ. संजु शर्मा, आयुषी चतुर्वेदी, रोहन पटेल, व्रजलाल राजगोर, घनश्यामभाई, हरेशभाई, दिनेशभाई ने भी सहभागिता की।

लगभग 150 किसानों ने संगोष्ठी में भाग लिया और कार्बन क्रेडिट से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी आशाराम राजपुरोहित तथा म.प्र., राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों से आए जागरूक नागरिकों ने अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।


🌟 विशेष जानकारी:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जन्म दिवस पर शुभारंभ किए गए ‘श्री कामधेनु गुरुकुलम’ की संरक्षकता DYSP (से.नि.) श्री अनिल राजपुरोहित (उज्जैन)माधव किशोर चतुर्वेदी (भोपाल) को दी गई है।
यह घोषणा पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी द्वारा की गई। शीघ्र ही गुरुकुलम में ग्वालों के बालकों व गरीब मेधावी छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होगी।


सम्मान और समापन:

कार्यक्रम के अंत में सभी विशेषज्ञों, पर्यावरण प्रेमियों व अतिथियों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।


Related Articles

error: Content is protected !!