'सार्थक' दृष्टिकोणआगर मालवाक्राइम ब्रेकिंग न्यूजदेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

ब्रेकिंग : बस में नंबर डालकर झांसे की शुरुआत, स्टैंड पर हाथ पकड़कर बदतमीजी – महिला से छेड़छाड़ करने वाला सुसनेर युवक गिरफ्तार

कहीं आपकी बेटी भी तो निशाना नहीं?
बस में नंबर डालकर झांसे की चाल – सावधान हो जाइए!

जनमत जागरण @ सोयतकलां।
नगर के बस स्टैंड पर शुक्रवार को महिला से छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना न केवल एक अपराध की ओर इशारा करती है, बल्कि उस मानसिकता पर भी सवाल खड़ा करती है, जो बहन-बेटियों को झांसे और दबाव में लेने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है।

थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी कि वह सुसनेर बस स्टैंड से बस में बैठकर सोयत स्थित बैंक आने के लिए रवाना हुई थी। बस में उसके पास की सीट पर सोहेल पिता कजीर खान निवासी सुसनेर आकर बैठ गया। इसी दौरान सोहेल ने महिला का मोबाइल लेकर उसमें अपने नंबर डाल दिए और जबरन संपर्क साधने की कोशिश की।

महिला ने बताया कि वह जब बैंक पहुंच गई, उसके कुछ समय बाद सोहेल ने उसे कॉल कर-करके परेशान करना शुरू कर दिया। बार-बार कॉल और अनावश्यक बातचीत से त्रस्त होकर महिला ने आरोपी का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया।

लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। जब वह बैंक का काम निपटाकर सुसनेर वापस जाने के लिए सोयत बस स्टैंड पर पहुंची, तो सोहेल वहां पहले से मौजूद था। युवक ने महिला को रोकते हुए न सिर्फ बदतमीजी की, बल्कि उसका हाथ पकड़कर धमकी दी कि “उसने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट क्यों किया।”

इस गंभीर घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छेड़छाड़, डराने-धमकाने और महिला की गरिमा भंग करने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सार्थक विश्लेषण:

यह केवल एक छेड़छाड़ का मामला नहीं है, बल्कि आज के समय में फैली उस जहरीली सोच की बानगी है, जिसमें महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। यह घटना एक चेतावनी है — हमारी बहन-बेटियों को झांसे में फंसाने की चालें अब तकनीक और चालाकी के सहारे चल रही हैं। बस में नंबर डालना, पीछा करना और फिर सार्वजनिक रूप से अपमानित करना — यह सीधी चुनौती है समाज के सजग तंत्र को।

अब समय आ गया है कि हम केवल घटनाओं पर आंसू न बहाएं, बल्कि जागरूकता और साहस के साथ ऐसी प्रवृत्तियों के खिलाफ सामूहिक खड़े हों।


Related Articles

error: Content is protected !!