IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
इनोवेशन एण्ड यूआगर मालवाआस्थामध्यप्रदेश

सोयतकलां में पक्षियों के लिए बांधे सैकड़ों परिंडे, 20 वर्षों से चल रहा है यह करुणामयी अभियान

पक्षियों के लिए परिंडे नहीं, संवेदना के पात्र बांधे गए

जनमत जागरण @सोयतकलां

गर्मी की तपती दोपहर हो या भीषण लू की मार—निर्दोष परिंदों की प्यास बुझाने को जब कोई मानव आगे आता है, तो वह सेवा नहीं, करुणा का सजीव उदाहरण बन जाता है। ऐसा ही दृश्य आज सोयतकलां में उभरकर सामने आया, जब सेंट्रल एजुकेशनल संस्थान, पिड़ावा के द्वारा गोवर्धन गौशाला रेस्ट हाउस सहित विभिन्न स्थानों पर परिंदों के परिंडे बांधकर उन्हें दाना-पानी उपलब्ध करवाने का पुण्य अभियान प्रारंभ किया गया।

इस पुनीत कार्य में गौशाला सचिव समाजसेवी मनीष जैन, पार्षद व पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत भूषण प्रेमी, समाजसेवी नवीन श्रृंगी, बबलू गुर्जर एवं संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बना ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इन सभी ने जगह-जगह परिंडे बांधकर न केवल पक्षियों के लिए जीवनदायिनी व्यवस्था की, बल्कि संवेदनशील समाज की मिसाल भी प्रस्तुत की।

संस्था सचिव विवेक शास्त्री ने बताया कि “हमारी संस्था पिछले 20 वर्षों से नियमित रूप से यह कार्य कर रही है। हर वर्ष सैकड़ों परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए जल और अन्न की सेवा की जाती है। यह कार्य केवल अभियान नहीं, हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का हिस्सा है।”

गौरतलब है कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिंडे की नित्य देखभाल की जिम्मेदारी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है, ताकि एक भी परिंदा प्यासा न रहे।


Related Articles